बिरनी। बिरनी,प्रतिनिधि प्रखण्ड के उच्च विद्यालय जरीडीह एवं भरकट्टा में विद्यार्थियों से पैसा वसूली का मामला प्रकाश में आया है। उच्च विद्यालय जरीडीह में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से एडमिट कार्ड के लिए 30 रुपए वसूला जा रहा है। वहीं 9 वीं- 10वीं के विद्यार्थियों को सरकार द्वारा मुप्त में 10 कॉपी दिया जाना है। परन्तु इसके लिए भी प्रत्येक विद्यार्थियों से 10-10 रुपए वसूल किया जा रहा है। दूसरी ओर उच्च विद्यालय भरकट्टा में शिक्षकों की मिलीभगत से विद्यालय में ही खुद प्रैक्टिकल कॉपी बेचा जा रहा है। तथा विद्यार्थियों को कहा जा रहा कि बाहर का कॉपी नहीं चलेगा तथा विद्यालय प्रति प्रैक्टिकल कॉपी 100 रुपये में बेच रहा है। उच्च विद्यालय जरिडीह के प्रधानाचार्य मदन राय से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि 10 रुपए एडमिट कार्ड प्रिंट के लिए लिया जा रहा एवं 20 रुपए कॉउंसिल आने जाने का किराया लिया जाता है। वहीं सरकारी कॉपी के लिए 10 रुपए लेने के मामले में बताया कि कॉपी लाने का किराया विभाग से नहीं मिलता है। जिस वजह से बच्चों से 10 रुपए लेना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर उच्च विद्यालय भरकट्टा के प्रधानाचार्य अब्बास अंसारी ने कहा विद्यालय में प्रैक्टिकल कॉपी बेची जा रही है। इसकी जानकारी मुझे नहीं है। बता दें कि प्राचार्य को ग्रामीणों ने अवैध वसूली मामले में पूर्व में भी कई बार समझाया गया था। जिसमे कहा था कि आगे से गलती नही होगी। फिर भी अपनी हरकत से बाज नही आ रहे हैं ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/m6w2