लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर सीसीएल का बीएडके, ढोरी व कथारा क्षेत्र

टीम वर्क के साथ श्रमिक संगठनों और प्रशासन के सहयोग का भी हो रहा है पॉजिटिव असर

3

बेरमो। चालू वित्तीय वर्ष में निर्धारित उत्पादन लक्ष्य प्राप्ति की ओर काफी तेजी से अग्रसर है बेरमो कोयलांचल क्षेत्र के सीसीएल का बीएडके, ढोरी और कथारा क्षेत्र। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 19 मार्च तक बीएडके क्षेत्र में 76 लाख टन, ढोरी क्षेत्र में लगभग 38 लाख टन और कथारा क्षेत्र में लगभग 21 लाख‍ टन कोयला का उत्पादन हुआ है। बीएडके क्षेत्र के महाप्रबंधक एमके राव, ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक एमके अग्रवाल व‌ कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक हर्षद दातार‌ ने कोयला उत्पादन, ओवी रिमूवल और डिस्पैच बढ़ाने के लिए दिन-रात प्रयासरत है। क्षेत्र में टीम वर्गठित कर काम किया जा रहा है। जिससे उत्पादन में दिन प्रतिदिन ग्रोथ देखी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएडके क्षेत्र का उत्पादन लक्ष्य 81.60 लाख टन, ढोरी क्षेत्र का 42 लाख और कथारा क्षेत्र का 25 लाख टन निर्धारित है। क्षेत्र में निरंतर आ रहे ग्रोथ को देखने से प्रयास लगाया जा रहा है कि चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक सीसीएल का बीएडके, ढोरी व कथारा क्षेत्र अपने निर्धारित वार्षिक लक्ष्य को हासिल कर लेगा या लक्ष्य के आसपास रहेगा। महाप्रबंधकों के प्रयास से क्षेत्र में हो रहे हैं टीम वर्क के साथ-साथ‌ श्रमिक संगठनों और प्रशासन के सकारात्मक सहयोग का भी उत्पादन ग्रोथ पर पॉजिटिव असर हो रहा है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/x0bk

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *