15 फरवरी तक सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के आवेदन जमा करने का निर्देश-सीडीपीओ

2222222

प्रखंड परिसर में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं की एक बैठक सीडीपीओ कुमारी रंजना की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जिसमें कक्षा 8 से 12 वी तक व 18 वर्ष से 19 वर्ष की किशोरी को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ने को लेकर चर्चा किया गया। इस दौरान बताया गया कि 8 से 12वी कक्षा के छात्रओं के आधार कार्ड, उनकी मां की आधार कार्ड, विद्यालय प्रधान द्वारा अभिप्रमाणित पत्र, लाभुक की पासबुक की छायाप्रति के साथ आवेदन पत्र प्राप्त किया जाना है। 18 से 19 वर्ष के किशोरी की वोटरकार्ड, आधारकार्ड व पासबुक की छायाप्रति के साथ आवेदन लिया जाना है। सीडीपीओ ने सेविकाओं को उनके क्षेत्र के योग्य किशोरियों से 15 फरवरी तक आवेदन प्राप्त कर कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया. मौके पर सभी महिला पर्यवेक्षिका तृप्ति सन्याल, दीपाली दासी, नूतन ठाकुर, सबीना हेंब्रम, सुमित्रा मरांडी आदि महिला पर्यवेक्षिकायें व आंगनबाड़ी सेविकायें उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/dtky

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *