मधुपुर। नई दिल्ली से हावड़ा जाने के क्रम में शनिवार को मधुपुर स्टेशन पर ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्पलाई एसोसिएशन के केंद्रीय जोनल सेक्रेटरी समीर कुमार दास का जोरदार स्वागत किया गया । पूर्व रेलवे मधुपुर एससी एसटी रेलवे एम्पलाई एसोसिएशन के प्रेसिडेंट श्यामसुंदर पासवान,सचिव उपेंद्र कुमार समेत एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य के द्वारा फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया | इस स्नेह भरा मिलाप में संगठन की ओर से से उपाध्यक्ष डीआर सोरेन, दीपक दास, किशोर पासवान, प्रमोद रजक, सोहन टूडू , छोटू बोस, रविंद्र, ब्रह्मदेव, फरीद आदि रेल कर्मियों ने उन्हें फूल माला बना कर स्वागत किया । मौके पर केंद्रीय सचिव समीर दास ने कहा कि संगठन की एकता को बनाए रखने की जरूरत है । बताया जाता है कि ऑल इंडिया रेलवे एससी एसटी एम्पलाइज के केंद्रीय सेक्रेटरी नई दिल्ली से हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से जा रहे थे । सूचना मिलने पर मधुपुर शाखा के पदाधिकारियों ने उन्हें स्वागत किया!