सिलाई कटाई प्रशिक्षण संपन्न, प्रशिक्षुओं को दिया गया प्रमाण पत्र

4
4s

इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, जामा दुमका के तत्वाधान में महिलाओं के लिए 30 दिवसीय महिला सिलाई कटाई का प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को  किया गया। इस दौरान कुल 34 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया । प्रशिक्षण समापन के दौरान प्रशिक्षित प्रशिक्षुओं को भारत सरकार के एनसीवीटी युक्त प्रमाण पत्र भी दिया गया। आरसेटी के निदेशक अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि झारखंड को संवारने में सखी मंडल से जुड़ी महिलाऐं भी अहम भूमिका निभा रही हैं।भारत सरकार के आजीविका मिशन के तहत् गरीबी रेखा से नीचे की महिलाओं को इस तरह का प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जा रहा है। साथ ही उन्होनें कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं की पुरूषों पर आत्मनिर्भरता खत्म होगी ,खुद को स्वावलंबी बनाने की दिशा में पहल की जा रही है। साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि प्रशिक्षण लेके आत्मनिर्भर बनें संस्था के द्वारा प्रशिक्षण संस्था चलाने से गरीब महिला एवं बच्चियों में काफी उत्साह का वातावरण है। आरसेटी के संकाय सदस्य अमरदीप कुमार ने सभी  प्रशिक्षुओं को सफल उद्यमी बनने के सारे गुण बताएं, जिसमें उद्यमी की दक्षता, बाजार सर्वेक्षण,समय प्रबंधन, समस्याओं का समाधान,योजना प्रारूप,तथा बैंकों के विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बतलाया। बोकारो से आई महिला प्रशिक्षिका अनिता शर्मा ने सभी प्रशिक्षुओं को साधारण ब फैंसी ब्लाउज, पेटीकोट, सलवार, नाईट सूट, अनारकली सूट, पटियाला सूट, स्कूल यूनिफॉर्म, बेबी फ्रॉक, घंघरी, बाबा सूट, लेगिंज और लेडीज जींस के साथ साथ करीब 18-20 तरह के डिजाइनों की जानकारी दी ताकि महिलाएं घर में रहकर अपने काम करते उद्यमी बन सके। ज्ञात हो कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल प्रशिक्षुओं का अंतिम मूल्यांकन भारत सरकार द्वारा कराया गया। इस मौके पर कार्यालय सहायक अभिषेक कुमार, मनोज कुमार सिंह तथा संजय सोरेन एवं अन्य उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/gnhs

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *