चकाई I चकाई प्रखंड के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत असहना गांव के युवक की टैंकर सफाई के दौरान करंट लगने से कटिहार में मौत हो गई मृतक की पहचान असहना गांव निवासी सत्यनारायण राय के 38 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र राय के रूप में की गई है बताया जाता है कि सुरेंद्र राय टैंकर चलाने का कार्य करता था सुरेंद्र टैंकर लेकर नेपाल में फार्च्यून खाली कर वापस हल्दिया लौट रहा था इसी दौरान कटिहार जिले के कसैला थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क किनारे स्थित लाइन होटल के समीप टैंकर को खड़ा कर दिया और उसकी साफ-सफाई करने लगा इसी दौरान टैंकर के ऊपर से गुजरी 11000 विद्युत प्रवाहित बिजली तार के चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में कर परिजनों को इसकी सूचना दी घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी वाहनों का रो रो कर बुरा हाल है मृतक सुरेंद्र टैंकर चलाकर अपनी पत्नी एवं दो छोटे छोटे बच्चों का भरण पोषण करता था