किया प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में बिजनेस लोन के ब्याज दरों को नियंत्रित करने की मांग
देवघर। देवघर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रवि केसरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री को पत्र लिखकर प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में बिजनेस लोन के ब्याज दरों को नियंत्रित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट बैंक इस समय बिजनेस लोन में प्रदेश में सबसे अधिक ब्याज ले रहे हैं। समय से पहले भुगतान करने पर भी पूरी स्टॉलमेंट और ब्याज की पूरी राशि जोड़कर लेते हैं। यह ग्राहकों के साथ नाइंसाफी है। बिजनेस लोन समेत अन्य लोन में प्रोसेसिंग फिश बारे में ग्राहकों को जानकारी देनी चाहिए। प्राइवेट बैंक की तर्ज पर फाइनेंस कंपनिया भी मनमना ब्याज दर लेती है। इस पर अविलंब रोक लगाने की मांग भी किया।