सड़क दुर्घटना में पैर गवा चुके दीपक का सहारा बनेगी चंदन सिंह फाउंडेशन लगाया जाएगा कृत्रिम पैर

2

चकाई I  सड़क दुर्घटना में पैर गवा चुके गंगारायडीह गांव के दीपक का चंदन सिंह फाउंडेशन सहारा बनेगी चंदन सिंह फाउंडेशन द्वारा कृत्रिम पैर दीपक को लगवाया जाएगा चकाई प्रखंड अंतर्गत गंगारायडीह गांव निवासी बैजनाथ यादव के पुत्र दीपक कुमार अपने परिवार का भरण पोषण कोलकाता में ट्रक चलाकर करता था उसके कमाई से उसका एक बेटा एक बेटी पत्नी मां पिता की हर कमी को पूरा किया जाता था. इसी दौरान कुछ माह पूर्व सड़क हादसे में दीपक बुरी तरह से घायल हो गया था इस हादसे में उसका दाहिना पैर काफी क्षतिग्रस्त हो गया जिससे उसके पैर को चिकित्सकों ने काट कर अलग कर दिया इस घटना से उसके परिवारों पर का काफी संकटों से जूझना पड़ा रहा है वही इसे लेकर उनके परिजनों ने चंदन सिंह फाउंडेशन में आवेदन कर सहयोग करने की आग्रह किया था सूचना मिलने पर चंदन सिंह फाउंडेशन के फाउंडर चंदन सिंह दीपक के घर पहुंचे एवं हालचाल जाना इस मौके पर दीपक के परिजनों ने चंदन सिंह पर दीपक के कृत्रिम पैर लगवाने हेतु आग्रह किया जिसपर चंदन सिंह फाउंडेशन के फाउंडर चंदन सिंह ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि हर संभव फाउंडेशन मदद करेगी इस मौके पर चंदन सिंह के फाउंडेशन के फाउंडर चंदन सिंह ने कहा कि फाउंडेशन हर जरूरतमंद के सेवा हेतु तत्पर है फाउंडेशन दीपक एवं उनके परिजनों के साथ 24 घंटा खड़ी है फाउंडेशन के द्वारा दीपक को जल्द ही कृत्रिम पैर लगवाया जाएगा उन्होंने बताया कि इसके लिए जल्द ही टीम दीपक की आवेदन को चिकित्सा संस्थान भेजेगी इस मौके पर चंदन सिंह फाउंडेशन के वरीय सदस्य पंकज चौधरी छोटू चौधरी मोहम्मद जहांगीर हर्ष नारायण सिंह अभिषेक कुमार उर्फ गोलू अभय पासवान, अरविंद पांडेय अनूप यादव गौरव शुक्ला राजू राम अनिल सिंह रोहित यादव सहित अन्य मौजूद थे

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/osy8

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *