फाउंडेशन के फाउंडर बंधाया ढांढस फाउंडेशन के द्वारा दिल्ली से एम्बुलेंस के द्वारा पहुंचाया गया गांव
चकाई I चकाई प्रखंड अंतर्गत रामचंद्रडीह गांव में शोकाकुल परिवारों से मिलकर चंदन सिंह फाउंडेशन के फाउंडर चंदन सिंह ने ढांढस बंधाया रामचंद्रडी गांव निवासी नित्यानंद महथा की पत्नी की गंभीर बीमारी से जुछ रही थी जिनका इलाज सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में कराया जा रहा था इसी दौरान बीते गुरुवार की रात उनकी निधन हो गई जिसके बाद उनके परिजनों द्वारा फाउंडेशन के फाउंडर चंदन सिंह को इस संबंध में जानकारी दी गई सूचना मिलते ही चंदन सिंह फाउंडेशन के फाउंडर चंदन सिंह दिल्ली स्थित अस्पताल पहुंच परिजनों से मुलाकात की मृतक को एवं उनके परिजनों को अपने निजी खर्च पर एम्बुलेंस के सहारे चकाई रामचंद्रडीह पहुंचाया वहीं इस नेक कार्य लिए मृतक के पुत्र राजेश कुमार सहित अन्य ने फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया इस मौके पर चंदन सिंह फाउंडेशन के सदस्य अनिल सिंह अभय पासवान मो जहांगीर हर्ष नारायण सिंह चुन्ना दुबे राजू राम पंकज चौधरी गौरव शुक्ला विश्नाथ पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद थे