भाजपा नगर इकाई कार्यसमिति की बैठक
देवघर I भारतीय जनता पार्टी देवघर नगर इकाई की कार्यसमिति बैठक वार्ड नंबर 29 स्थित जून पोखर के पार्टी कार्यालय में हुई।यह बैठक प्रदेश की कार्यसमिति बैठक के बाद पिछले दिनों हुए जिला बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में की गई।बैठक की शुरुआत डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम गान के बाद हुई।बैठक का मुख्य उद्देश्य पिछले कार्यों की चर्चा एवं आने वाले दिनों के लिए कार्यों का निर्धारण करना रहा।इस बैठक में मुख्य रूप से 30 मई से 30 जून तक चलने वाले महा जनसंपर्क अभियान के विषय में विस्तृत चर्चा और कार्यक्रमों के लिए प्रभारियों के नामों पर चर्चा एवं घोषणा हुई।बैठक में मुख्य रूप से चंद्रशेखर खवाड़े,सागर झा,माया केसरी,बबलू रमानी,संजय गुप्ता,मनोज भार्गव,पिंटू झा,रिशू सिंह, कुणाल तिवारी,ममता गुप्ता,मीना झा, संध्या कुमारी,रमेश राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में चर्चा के बाद तय किया गया कि मन की बात कार्यक्रम का प्रमुख श्री रमेश राय, योग दिवस प्रमुख अलका सोनी एवं प्रेमलता बरनवाल,लाभार्थी योजना प्रमुख श्री संजय गुप्ता,आपातकाल पर चर्चा प्रमुख मीना झा एवं संध्या कुमारी,प्रधानमंत्री के संबोधन का प्रमुख श्री कुणाल तिवारी,वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भोजन एवं उनका सम्मान हेतु प्रमुख श्री गौरी शंकर शर्मा एवं श्रीमती ममता गुप्ता, संयुक्त मोर्चा सम्मेलन प्रमुख सागर झा, बलिदान दिवस कार्यक्रम प्रमुख मनोज भार्गव को बनाया गया है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा “भारतीय जनता पार्टी की सरकार झारखंड में नहीं रहने से यहां की महागठबंधन वाली सरकार और उनके कार्यकर्ता प्रशासन को साथ लेकर जिस प्रकार से जनता का आर्थिक दोहन करते हुए उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे है, इससे आम जनमानस को राहत देने के लिए भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता कमर कस चुका है।हमें धरातल पर आकर जनता के बीच उनके घर घर तक पहुंचना है और भारत सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा एक एक जनता को देना है।साथ ही झारखंड की हेमंत सोरेन वाली सरकार के कुकृत्यों के भी विषय में चर्चा करना है।भारतीय जनता पार्टी आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी जी के हाथों को मजबूत करने के लिए पुनः गोड्डा लोकसभा को जीतने में अपना सर्वस्व अर्पण करने को तैयार हैं।भारतीय जनता पार्टी देवघर नगर का एक-एक कार्यकर्ता प्रदेश और जिला के निर्देशों पर चल रहा है और प्रत्येक दिए गए कार्यों को अपने सामर्थ्य के अनुसार बेहतर प्रदर्शन के साथ पूरे झारखंड प्रदेश में अपनी उपस्थिति भी दर्ज करा रहा है ।इस नाते सभी जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं ।”कार्यक्रम को कई अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन संजय गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन करते हुए समापन सागर झा ने किया।