विस्थापितों के ऊपर हुई प्रशासनिक कार्यवाही की जाप ने किया निंदा

IMG-20230316-WA0060
बोकारो। रेलवे लाइन के दोहरीकरण को लेकर बोकारो इस्पात के द्वारा अधिग्रहित जमीन से प्रभावित विस्थापित गांव धनगढ़ी के विस्थापितों के ऊपर कल जिस ढंग से प्रशासनिक कार्यवाही हुई इस घटना को लेकर जन अधिकार पार्टी (लो) दुखी है और इसकी निंदा करती है। आज के आयोजित बैठक में हम लोग यह मानते हैं कि रेलवे लाइन का दोहरीकरण हो, देश तरक्की करें इसमें हमारी पार्टी शासन और प्रशासन के साथ है मगर धनगढ़ी के विस्थापितों की जो उचित मांग है मुआवजा और पुनर्वास को लेकर नियमानुसार पार्टी उनके मांग का समर्थन करती है और जिला प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि उन्हें पुनर्वासित करते हुए उचित मुआवजा दिया जाए और कल के कार्रवाई में जिन लोगों को चोटे आई है उनका समुचित इलाज की व्यवस्था प्रशासन करें। इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता विजय कुमार सिंह और प्रदेश सचिव ओम प्रकाश जी मौजूद थे। उक्त जानकारी प्रदेश अध्यक्ष (झारखंड )जन अधिकार पार्टी (लो) के डॉ पी नैयर ने दी। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3fcm

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *