मंदिर निर्माण में 51 लाख निज कोष से और एमपी फंड से 50 लाख दूंगा : चौबे 

IMG-20230310-WA0053

बौंसी। मंदार पर्वत के शीर्ष पर निर्माण हेतु आधारशिला रखे जाने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि इस मंदिर के निर्माण में 51 लाख निज कोष से और अपने एमपी फंड से 50 लाख दूंगा। 
मंदार विद्यापीठ के प्रांगण में बने पंडाल से कल के इस कार्यक्रम के अंतिम सत्र के आरंभ में यह बात चौबे ने कही। उन्होंने कहा कि बाबा केदारनाथ की कृपा से उस आपदा के समय हम सपरिवार बच गए। उन्होंने इस निमित्त हमारे प्राणों की रक्षा की, यह अब समझ पा रहा हूँ। चौबे ने कहा कि बचपन से हम इस मंदार से परिचित हैं। तब बौंसी मेला देखने आया करते थे। मेरी बहन के घर पास के ललमटिया से भोजन आता था। हम खाते और मंदार भ्रमण करते थे। 
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि कदम से कदम मिलाकर इस मंदिर का निर्माण हमें करना है। आप सबों से अपूर्व सहयोग की आशा है। मंदार मोक्षधाम है। इसके लिए कुछ करने का समय आ गया है।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अश्विनी चौबे ने की और उनके पुत्र अर्जित शाश्वत चौबे ने उद्घोषणा का दायित्व संभाला।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/girs

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *