काठीकुंड/दुमका/ रविवार को शिकारीपाड़ा विधानसभा के विधायक नलिन सोरेन व जिला परिषद अध्यक्ष जोयस बेसरा ने संयुक्त रूप से काठीकुंड स्थित अपने आवास पर मुख्यमंत्री राहत कोष द्वारा असाध्य रोग से ग्रसित पीड़िता को एक लाख का चेक प्रदान किया. कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से पीड़ित शिकारीपाड़ा प्रखंड के महुलपहाड़ी पंचायत के धोपाहर निवासी सुबासिनी हेम्ब्रम को बेहतर ईलाज के लिए एक लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया. मौके पर विधायक श्री सोरेन ने कहा कि,हमारी सरकार जनता के हित के बारे में सोचती है. कहा कि,इसी के तहत गंभीर बीमारी से पीड़ित सभी जरूरतमंद मरीजों को बेहतर इलाज के लिये मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध करायी गयी है,ताकि पैसे के अभाव में वो बेहतर इलाज से वंचित ना हो. चेक प्राप्त करते हुए लाभुक ने विधायक नलिन सोरेन व हेमंत सरकार का आभार प्रकट किया. कहा कि,हम गरीब बड़ी बीमारी हो जाने पर,पैसे के अभाव में अपना इलाज करा पाने में असमर्थ हो जाते है,ऐसे में मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली सहायता राशि से हम बेहतर इलाज करा पायेंगे. मौके पर पंचायत अध्यक्ष निर्मल मुर्मू,शिकारीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष चुन्डा हेम्ब्रम,प्रखंड सचिव प्रभुनाथ हासदा ,संगठन सचिव सत्यनारायन हेम्ब्रम,संदीप सोरेन सहित अन्य मौजूद थे.
मुख्यमंत्री राहत कोष से बेहतर इलाज के लिये लाभुक को दिया गया चेक
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/yz5g