टाटीझरिया (हजारीबाग) I हर घर तक पानी पहुंचे इसके लिए केंद्र सरकार के द्वारा प्रत्येक पंचायत में जल नल योजना चलाया जा रहा है। लेकिन जल नल योजना निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने से यह योजना लंबे समय तक जल देने में फेल हो सकता है। टाटीझरिया प्रखंड के भराजो पंचायत में जल नल योजना में अनिमिययता बरतने का आरोप मुखिया स्वास्तिका कुमारी और विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र पांडेय ने लगाया है। उन्होंने बताया कि वह इसकी लिखित शिकायत कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता के पास रखा है। मुखिया ने बताया कि ठेकेदार अपने मनमर्जी से जहां-तहां बोरिंग कर रहा है। जनसंख्या के अनुसार टंकी भी नही लगा रहा है। साथ ही पाइप भी कोई मार्का का नहीं है। पाइप डालने के गड्ढा की खुदाई भी निम्न है। इसके अलावा 32 इंच के पाइप के जगह 16 इंच का पाइप लगा है। भराजो पंचायत के करम्बा आदिवासी टोला में पाइप लगाने के दौरान बहुत ही कम गड्ढे किए गए हैं।