बड़कागांव प्रमुख फुलवा देवी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से औपचारिक मुलाकात बुके देकर के किया और बड़कागांव के विभिन्न जन समस्याओं से अवगत कराएं जैसे कि एनटीपीसी लिमिटेड पकरी बरवाडीह कोल परियोजना के द्वारा भरपूर मात्रा में कोयला निकाला जा रहा है लेकिन स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का कोई व्यवस्था नहीं है| और सरकारी विभाग द्वारा जो भी कार्य किया जा रहा है उस कार्य में मिलावट की मात्रा बहुत ज्यादा हो रहा जैसे कि पी सी सी रोड निर्माण ,नाली निर्माण एवं अन्य कार्य को सही तरीके से नहीं किया जा रहा है। अंचल कार्यालय में सरवर सही से नहीं चलने से जाति, आवासीय आय, प्रमाण पत्र समय के अनुसार नहीं निर्गत होने के कारण छात्र एवं छात्रों को काफी परेशानी हो रहा है। जिसके कारण छात्रवृत्ति फॉर्म भरने से वंचित हो जा रहे हैं।बिजली हमेशा नहीं होने के कारण छात्र छात्राओं को पढ़ाई लिखाई में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है प्रमुख फुलवा देवी ने कहा की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द समस्याओं का निपटारा किया जाएगा।