सारठ /देवघर I सुबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को सारठ प्रखंड के सिकटिया में सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का विधिवत्त शिलान्यास किए। सर्वप्रथम झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कौरों प्रखंड के पेटावर मैदान में हेलीकॉप्टर से आगमन हुआ । तत्पश्चात सारठ प्रखंड के नोनियाटांड़ गांव में झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, अल्पसंख्यक मंत्री हफीजुल हसन, जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, झारखंड सरकार के मुख्य सचिव विनय चौबे, जल संसाधन विभाग के सचिव प्रशांत कुमार सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास किये ।सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना से देवघर और जामताड़ा जिले के सारठ, कोरों ,करमाटांड़ और जामताड़ा प्रखंड के 27 पंचायत के 109 गांव तक पाइपलाइन से खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। 484 करोड़ की लागत से सिकटिया बराज का पानी पाइप लाइन के माध्यम से ऊंचाई वाले स्थान पर पानी टंकी बनाकर 109 गांव तक पाइपलाइन से खेतों में पानी पहुंचाया जाएगा ।जिससे 13164 हैकटेयर जमीन पर सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी ।और इससे 111174 की आबादी लाभान्वित होंगे। वही कार्यक्रम स्थल में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि रघुवर दास की सरकार में यहां के जनता को ठगने का काम किया था। देवघर जामताड़ा जिला के जनता ने कभी सोचा नहीं था जैसा तोहफा माननीय मुख्यमंत्री ने जनता को समर्पित किया। इसके लिए हम सभी मुख्यमंत्री जी को साधुवाद देते हैं। साथ ही कहा कि बरबंदिया पुल का आपने जो तोहफा हमें दिया है इससे आदिवासी बहुत क्षेत्र में रोजगार के साधन बढ़ेंगे । साथ ही मांग किये की मैथान-बराज से भी एक मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना जामताड़ा जिले वासियों को तोहफे के रूप में देने की कृपा करें। वही अल्पसंख्यक मंत्री हाफिजुर हसन ने अपने संबोधन में कहा कि यह क्षेत्र 1980 से गुरु जी के क्षेत्र रहा है । यहां से ही गुरुजी आंदोलन कर अलग झारखंड राज्य की मांग किये और अलग झारखंड राज्य मिला। कोरोना कल के बाद जब हमारी सरकार ने विकास का काम शुरू किया तो भाजपा द्वारा जांच एजेंसियों से हमें रोकने का प्रयास किया जा रहा है । किंतु हमारी सरकार विकास में काम करती रहेगी। मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के सात पंचायत के जनता को सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना से लाभ मिलने वाला है। इसलिए मैं मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहता हूं। वही आगे कहा कि पिछले दो बार की तरह अगले महीने से हर पंचायत में जनता दरबार लगाया जाएगा ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनमानस को मिले वहीं।
कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ना पक्ष देखते हैं ना विपक्ष देखते हैं। मुख्यमंत्री जी सभी झारखंड वासियों का विकास ही देखते हैं। जामताड़ा देवघर वासियों के लिए सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का नायाब तोहफा है। उन्होंने ऐसी योजना बनाई जिसमें बिना एक भी परिवार को विस्थापित किये 27 पंचायत के 190 गांव में खेतों में पानी दिया जा रहा है। यह उनकी दूरदर्शिता का नतीजा है । यह योजना आदरणीय गुरु जी के किसानों और आम जनता के विकास की सोच का नतीजा है। यह योजना आने वाले समय में देवघर और जामताड़ा जिले के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। आगे कहा कि वर्तमान सरकार ने जनता के विकास की जो योजना बनाई है । वह और किसी राज्य में देखने को नहीं मिलेगी।
वही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड में 70% से अधिक लोग कृषि और पशुपालन पर निर्भर करते हैं । मुझे आश्चर्य हो रहा है की पूर्व की सरकार ने इतनी बड़ी आबादी को नजरअंदाज कैसे कर दिया। हमारा किसान आज भी बारिश के भरोसे रहते हैं । जबकि हमारे राज्य में जलाशय और नदियों की भरमार है। इस योजना का शिलान्यास का सौभाग्य मुझे ही प्राप्त हुआ यह समझ से परे है । 2012-13 में सिकटिया बराज का उद्घाटन भी मैं ही किया था । आगे कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद चुनौतियों की झडी शुरू हो गई । सरकार बनते ही सबसे पहले 2 साल तक कोरोना काल रहा फिर दो-दो बार राज्य में सुखार जैसी स्थिति रही। वहीं केंद्र सरकार झारखंड सरकार को मदद के नाम पर दुत्कार दिया जाता है । आगे कहा कि वर्तमान सरकार जनता के मन की बात और भावनाओं को जानता है और उसी के अनुरूप सरकार कार्य योजना बनाता है। सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना से ऊंचाई वाले जगह पर टंकी बनाकर पाइप लाइन के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। हमने ऐसी योजना बनाई जिसमें कम समय में अधिक से अधिक खेतों तक पानी पहुंचे साथ ही एक भी परिवार विस्थापित ना हो । आगे कहा कि बहुत जल्द गंगा नदी का पानी हम झारखंड राज्य की जनता को देने जा रहे हैं । हमारी सरकार किसानों के आय में बढ़ोतरी के लिए जो संकल्प लिया है । उस पर तेजी से कार्य किया जा रहा है । इस तरह की योजना से किसानों के आय को मजबूती मिलेगी। किसानों के आय में बढ़ोतरी के लिए हमने कई तरह की योजनाएं लाई हैं। सरकार अनुदानित दर पर पशुधन , बीज और फलदार पौधे किसानों को उपलब्ध करा रहे हैं। पशुपालक 90% अनुदान पर पशुधन योजना का लाभ लें। सभी जिले में किसान पाठशाला प्रारंभ किया गया है । ताकि किसान नई तकनीक से कृषि कार्य कर सकेंगे । किसान आम जनमानस का पेट भरने वाला अन्नदाता होता है। आगे कहा कि वर्तमान सरकार नियोजन की बहार लाई है। सभी विभागों में बहाली की जा रही है। साथ ही कहा कि हमने कानून बनाकर सर्वजन पेंशन योजना लाया । ताकि कोई भी पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए भटकना नहीं पड़े । पूर्व की सरकार ने गरीब और विधवाओं के आंखों में पानी पोछने का काम नहीं किया । हमने सर्वजन पेंशन योजना लाकर बुजुर्गो और विधवाओं के आंखों के पानी को पोछने का काम किया। इसका नतीजा यह है कि आज हर बुजुर्ग और विधवा को पेंशन मिल रहा है। केंद्र सरकार ने गलत नीति निर्धारित कर महंगाई को आसमान पर पहुंचा दिया । महंगाई की मार से बचने के लिए किसानों और आम जनता को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहे हैं । झारखंड का जड़ गांव में है शहर में तो पत्ते और टहनियां हैं । जनता को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कटिबंध है । आगे कहा कि सावित्रीबाई फुले योजना से 9 लाख बच्चियों को जोड़ने का योजना लाए हैं। 18 साल के बाद बच्चियों को उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है । सरकार बच्चियों के उच्च शिक्षा के लिए पैसा देगी । आगे कहा की षड्यंत्र कारी जाति धर्म का गलत पाठ पढ़कर जनता को बहका रहे हैं। झारखंड में सभी जाति के लोग कंधे से कंधा मिलाकर रहते हैं। षड्यंत्र कार्यों के बहकावे में आम जनमानस नहीं आवे। 2024 चुनाव जीतने के बाद किसी भी जनता को सरकारी कार्यालय का चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी । बल्कि सरकारी पदाधिकारी ही आपके द्वार पर होंगे। वहीं हमारी सरकार आने वाले समय में विकास की वह गंगा बहायेगी की आने वाले समय में विकास के मामले में झारखंड को विकसित कर भारत के पहले स्थान पर बनाया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता , पूर्व विधायक उदय शंकर सिंह ,झामुमो नेता परिमल सिंह ,जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी, झारखंड आंदोलनकारी चिन्हित आयोग के सदस्य नरसिंह मुर्मू ,सुरेश शाह, सुरेश पासवान, संजय शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।