मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के क्रम में कटिहार पहुंचे

वृहद आश्रय गृह का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

IMG-20230205-WA0055
कटिहार। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के क्रम में कटिहार पहुंचे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 5 फरवरी 2023 को 11:15 बजे बीएमपी मैदान में निर्मित हेलीपैड पर आगमन हुआ। जहां कटिहार के डीएम उदयन मिश्रा, एसपी जितेंद्र कुमार, सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी सहित कई अधिकारी एवं जदयू के पदाधिकारी ने स्वागत किया। बीएमपी मैदान में पुलिस के जवानों के द्वारा सलामी दी गई।11:25 बजे एमपी मैदान से कृषि सेड हाउस के लिए रवाना हुआ। वहां उन्होंने एक 11:40 बजे तक कार्यक्रम में शामिल हुए। 11:40 बजे जिगरी पंचायत के अरुण भगत के कृषि सेट हाउस का निरीक्षण करने पहुंचे। 11:45 बजे उद्यान कृषि मत्स्य विभाग के लाभ किसानों कास्टोलो का निरीक्षण किया। 11:55 बजे मत्स्य विभाग के तालाब का उद्घाटन एवं मछली के जिलों का तालाबों में डालने का कार्य किया। 12:05 बजे से 12:15 बजे तक पैदल अरुण भगत कृषि फॉर्म के पंचायत भवन पहुंचे। 12:15 बजे से 12:30 बजे तक पंचायत भवन पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उद्योग विभाग के लाभुकों को चेक वितरण किया गया। पशु शेड के लाभुकों को डेमो चाबी का वितरण किया। सामाजिक सुरक्षा द्वारा मोटर युक्त ट्राई साइकिल का वितरण किया। गया 12:30 से 12:35 बजे तक अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र फ्री में बाल योजना के लाभ से मुलाकात की। 1235 से दीधरी पंचायत के वार्ड संख्या तीन एवं चार का भ्रमण किए 1:05 बजे से 1:15 बजे तक दीधरी पंचायत के विवेक झा के अदिति मेडिकल सेंटर के पास से प्रस्थान कर बृहद आश्रय स्थल कटिहार पहुंचे। 1:15 बजे बृहद आश्रय कटिहार पहुंचे। जहां इन्होंने वृहद आश्रम गृह भवन का सिलापट का पर्दा खींचकर उद्घाटन किए। बाल गृह कटिहार में आवासित बच्चों के द्वारा मुख्यमंत्री को स्वागत गान प्रस्तुत किया। बच्चे स्वागत बच्चे के द्वारा प्रस्तुत स्वागत गांव को बड़े ही धारिता पूर्वक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव , समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी,भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी सहित उनके साथ आए मंत्री एवं पदाधिकारी सुने और बच्चों को बहुत बधाई दी। बृहद गृह परिसर में पौधारोपण भी किया गया।पौधारोपण के पश्चात बृहद आश्रय गृह में लगे डेमो बोर्ड का अध्ययन किया। जिन्हें डीएम उदयन मिश्रा ने विस्तार पूर्वक बताया। तत्पश्चात जिलाधिकारी उदयन मिश्रा,सहायक निदेशक सरोज कुमारी ने मुख्यमंत्री को वृहद आश्रय गृह परिसर का निरीक्षण किया गया।आश्रय गृह में शयनकक्ष, रसोई कक्ष, पठन-पाठन कक्ष आदि स्थानों का निरीक्षण के पश्चात प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया। प्रशासनिक भवन में विभिन्न कार्यालय कक्ष का भी अवलोकन किया। तत्पश्चात बालिका गृह का का निरीक्षण किया। बालिका गृह में शयनकक्ष, कार्यालय, रसोईघर, शौचालय आदि स्थानों का गहन रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में समाज कल्याण विभाग के सचिव एस के मीना एवं निर्देशक प्रशांत कुमार तथा जिलाधिकारी ने विस्तार पूर्वक बिंदुवार जानकारी दिया। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार, सदस्य प्रवीण कुमार झा, रोशन कुमार, प्रियंका कुमारी ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और वृहद आश्रय गृह एवं बाल कल्याण समिति की भूमिका से अवगत कराया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार, सदस्य प्रवीण कुमार झा ने कहा कि बिहार में 12 जिलों में निराश्रित एवं बेसहारा बच्चों के लिए वृहद आश्रय गृह का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।जिसमें कटिहार में बृहद आश्रय गृह का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी कुमार ने किया गया। बाल कल्याण समिति के सदस्य प्रवीण कुमार झा ने बताया कि समाज कल्याण विभाग ने इस निर्माण कार्य को लेकर भवन निर्माण विभाग के तहत संचालित भवन निर्माण निर्माण की जिम्मेवारी निगम के द्वारा भवन निर्माण कार्य 29 करोड रुपए की लागत से किया गया है। बाल कल्याण समिति के सदस्य श्री झा ने बताया कि यह बृहद आश्रय गृह पूरी तरह सरकार के नियंत्रण में संचालित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने इनके साथ ही निजी संस्थाओं के माध्यम से आशय गिरी के संचालन की व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। ताकि आश्रय गृह में निगरानी बेहतर तरीके से की जा सके और किसी भी प्रकार की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। इस गृह में इसलिए तीन प्रकार के गृह एक ही स्थान पर संचालित किया जाएगा बाल गृह, बालिका गृह एवं दत्तक ग्रहण संस्थान भी शामिल होंगे। इस गृह में इस गृह में बच्चों के लिए भोजनालय, पुस्तकालय, मनोरंजन कक्ष, कौशल विकास कक्ष, खेल के मैदान, कर्मचारी आवास की भी सुविधा उपलब्ध है।वृहद आश्रय गृह में 200 बच्चे की आवासन की क्षमता है। 1:35 बजे बृहद आश्रय स्थल से आरसीसी भवन के लिए प्रस्थान किये। 1:40 बजे डीआरसीसी भवन में जीविका दीदी से संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। डीआरसीसी भवन में जीविका दीदी के स्टॉल का निरीक्षण किया। 2:25 बजे डीआरसीसी भवन से प्रस्थान कर जिला अतिथि गृह पहुंचे।जहां 2:30 बजे दोपहर का भोजन किये। 2:55 बजे जिला अतिथि गृह से प्रस्थान कर विकास भवन के सभागार में पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। 3:00 बजे विकास भवन में आयोजित बैठक में भाग लिया। 3:55 बजे विकास भवन से प्रस्थान कर बीएमपी मैदान पहुंचकर हेलीकॉप्टर पर सवार होकर पटना वापस गये।कदवा प्रखंड के जदयू अध्यक्ष ओम प्रकाश भगत ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के क्रम में कटिहार आगमन पूर्णता सफल कार्यक्रम रहा। उन्होंने कहा कि समाधान यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान भी किया है। श्री भगत ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम से आम लोगों को बहुत लाभ मिलता है। कदवा प्रखंड के जदयू प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश भगत ने मुख्यमंत्री से मिलकर स्मार पत्र दिया और कदवा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/f9ha

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *