हरियाणा/ (वासु के मेहता हरियाणा पॉलिटिकल ब्यूरो प्रमुख):। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा 421 के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य प्रधान सरदार जगजीत सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हरियाणा के ओ एस डी भुपेश्वरदयाल से मुख्यमंत्री आवास में एक भेंट की।यह भेंट ओ एस डी की ओर से शिक्षक संघ द्वारा 30 अप्रैल को करनाल में मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को देखते हुए बुलाई गई थी।इसमें राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने चिराग योजना को तुरंत प्रभाव से बंद करने,प्राथमिक शिक्षकों के अंतरजिला तबादले व सामान्य तबादले, एड्मिशन के समय परिवार पहचान पत्र से छूट,शिक्षकों के लिए मेडिकल लिव, जे बी टी से हैड टीचर के पदों पर पदोन्नति, एवम अन्य पदोन्नति,मोरनी पहाड़ी क्षेत्र में कार्यरत सभी शिक्षकों को बेसिक वेतन का 10% अतिरिक्त दुर्गम क्षेत्र भत्ता जो अभी बाहर से आये शिक्षकों को ही दिया जा रहा है वह सभी शिक्षकों को दिया जाए। सभी प्रकार के गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को छूट दी जाए,उन्हें शेक्षणिक कार्यों के अलावा अन्य किसी कार्य और न लगाया जाए। इन सभी मांगों पर ओ एस डी भुपेश्वरदयाल ने बड़ी विनम्रता से गौर किया और अगले सप्ताह संघ की निदेशक मौलिक शिक्षा विभाग से मीटिंग करवाकर सभी समस्याओं के समाधान का सकारात्मक आश्वासन दिया।
संघ की मुख्यमंत्री से मीटिंग की मांग पर ओ एस डी ने कहा कि एक अप्रैल से मुख्यमंत्री के कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान उनसे संघ की मीटिंग करवा दी जाएगी।
राज्य प्रधान सरदार जगजीत सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने एक महीने के अंदर हमारी मांगे नहीं मानी तो संघ सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ एक बड़े आंदोलन की घोषणा करेगा।
आज की मीटिंग में राज्य उपप्रधान राजेश शर्मा, यमुनानगर जिला प्रधान कुलवंत सिंह,जिला पंचकुला प्रधान गोपीचंद, अंबाला प्रधान अमित छाबड़ा, राज्य प्रेस सचिव सूबे सिंह सुजान, कुरुक्षेत्र जिला महासचिव संदीप चौहान, पेहवा खंड प्रधान राजेंद्र, मोरनी खंड प्रधान राजेश भंवरा और राज्य सह सचिव देवदत्त आदि शिक्षक नेता मौजूद रहे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/64e7