निजी विद्यालय में बीपीएल बच्चों का हो नामांकन : बाल आयोग

झारखण्ड राज्य के नौनिहाल होंगे खुशहाल : रुचि कुजुर।

आज के बच्चे कल के भविष्य निर्माता : आभा अकिंचन

उपायुक्त आदित्य रंजन को अवगत कराया वस्तुस्थिति 

D1
कोडरमा : झारखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, झारखण्ड सरकार की सदस्या रूचि कुजुर और आभा वीरेंद्र अंकिचन दो दिवसीय भ्रमण और निरीक्षण कार्यक्रम में कोडरमा प्रवास पर हैं। आज बुधवार को क्षेत्र निरीक्षण में सर्वप्रथम कोडरमा प्रखंड की सलाईडीह आंगनबाड़ी केंद्र जिसमे सेविका मीना देवी और डोमचांच प्रखंड के सिगलोडीह आंगनबाड़ी केंद्र जिसकी सेविका उषा देवी और सहायिका सरिता देवी साथ में महिला पर्यवेक्षका पूनम कुमारी के साथ केंद्र की जानकारी प्राप्त किया। 
खनन क्षेत्र में बाल मजदूरी विषय पर जानकारी प्राप्त करने के लिए खनन निरीक्षक अभिजीत मजूमदार के साथ डोमचांच क्षेत्र के क्रेशर का जांच किया। बाल आयोग की कमेटी ने उचित मार्गदर्शन भी दिया। कमेटी ने उपायुक्त कार्यालय में श्रम अधीक्षक अनिल कु रंजन, सीडीपीओ सविता कु वर्मा, अभिजीत मजूमदार खनन इंस्पेक्टर, एडीपीओ शिव कु मल्लिक, जिला प्रोजेक्ट मैनेजर जेएसपीएलएस जेवियर एक्का, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी नरेन्द्र कु सिंह, डीसीपीयु पुष्पा कु सिंह, बाल कल्याण समिति सदस्य शैलेश कुमार, अनिल कु सिंह, पंकज कुमार, डॉली प्रधान इत्यादि के साथ बैठक किया गया। 
जिसमें बाल श्रम रोकने, बीपील बच्चों को शिक्षा का अधिकार, बाल गृह, बाल विशेष गृह, संप्रेक्षण गृह का निर्माण, सुझाव पेटी का निर्माण, बाल मजदूरी रोकने के लिए जागरूकता, जिला बाल कल्याण समिति को और अधिक क्षेत्र भ्रमण और क्रियाशील बनने सम्बंधित विषय पर निर्णय लिया गया, साथ में जल्द ही समीक्षा बैठक करने की बात कहीं गई। उपायुक्त आदित्य रंजन से बाल आयोग की सदस्य रुचि कुजूर, आभा अकिंचन ने मिलकर अपने भ्रमण कार्य से अवगत कराया साथ में आग्रह किया कि निर्णय पर जल्द निर्णय हो पाए।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/kqmb

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *