संवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I मसलिया प्रखंड के गोलबंधा पंंचायत के हथियापाथर गांव के दस वर्षीय सागर मुर्मू आम तोड़ने के क्रम में पेड़ से गिरकर घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक सागर मुर्मू अपने साथियों के साथ पेड़ में चढ़कर पक्का आम तोड़ रहे थे। आम पेड़ में पेर पिसल कर जमीन में गिर गया। जिससे बच्चे सागर मुर्मू बूरी तरह से घायल हो गया। परिजनों ने 108 एंबुलेंस से अस्पताल ले गया। समाचार लिखे जाने तक सागर मुर्मू का इलाज अस्पताल में चल रहा है।