घर में खेल रहे बच्चे लगी आग को देख कोने में चिपके रहे,सब कुछ जल कर हुआ राख

17

गिरिडीह। जिले में बगोदर थाना क्षेत्र के बेको पश्चिमी पंचायत अंतर्गत मनोज सिंह के खपरैल मकान में अचानक आग लग जाने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना को लेकर बताया जाता है कि बच्चे घर के अंदर खेल रहे थे और कुछ देर बाद पूरे घर में आग से धुआं ही धुआं निकलने लगा। जब परिवार के लोग बाहर से दौड़कर घर के अन्दर प्रवेश किए तो बच्चे घर के कोने में चिपक कर देख रहे थे। तभी परिजनों ने मिलकर बच्चों को बाहर निकाला और आग बुझाने के लिए हो हल्ला करने लगे। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास करने लगे। लेकिन अगल बगल में पानी की व्यवस्था नहीं थी और ना ही बिजली थी। जिसके कारण लोग आग पर काबू नहीं पा सके और पूरी तरह घर जलकर राख हो गया।घर में मनोज सिंह की बूढ़ी मां थी और वह इधर-उधर भागदौड़ कर रही थी। ग्रामीणों के प्रयास से मात्र घर से मात्र एक झोला ही निकाला जा सका। जिसमें कुछ जरूरी कागजात थे। बाकी घर में रखे खटिया,गेंदरा,बिछावन, बक्सा, चावल करीब 5 क्विंटल,घर में रखे दस हजार रुपये नकद सहित घर के सारे सामान जलकर राख हो गए। लोगों ने सामान निकालने के लिए जान जोखिम में डाल कर काफी प्रयास किया। लेकिन आग की लपटें इस तरह से भयावह थी कि लोगों की एक भी नहीं चली और देखते ही देखते खपरैल का घर जलकर राख हो गया।जिससे गरीब परिवार का आशियाना छिन गया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/syx9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *