सीआईडी जयपुर की टीम ने जोधपुर में 1 किलो 700 ग्राम अफीम समेत दो तस्करों को पकड़ा

IMG-20230507-WA0711
जयपुर । पुलिस मुख्यालय की सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने जोधपुर ग्रामीण जिले के थाना बालेसर इलाके में बड़ी कार्रवाई कर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करते दो तस्करों को गिरफ्तार कर 1 किलों 700 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है।
      उपमहानिरीक्षक पुलिस अपराध डॉ राहुल प्रकाश ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले में कनेरा निवासी तस्कर भाइयों जीतमल पुत्र गोरी लाल और जय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर से मिली सूचना पर एडीजी क्राइम दिनेश एमएन के निर्देश पर शनिवार को एएसपी नरोत्तम वर्मा के सुपरविजन में एएसआई शैलेन्द्र शर्मा, हैड कांस्टेबल महेश सोमरा, रविन्द्र सिंह और कांस्टेबल लोकेश कुमार को जोधपुर भेजा गया था।
       डीआईजी डॉ प्रकाश ने बताया कि टीम ने जोधपुर ग्रामीण जिले के थाना बालेसर इलाके में स्थानीय पुलिस के सहयोग से बाइक सवार तस्कर भाइयों जीतमल व जय सिंह को रोक 1 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम बरामद की। बाइक की पेट्रोल टंकी में बने गुप्त स्थान पर छुपा कर आरोपी अफीम सप्लाई करने जा रहे थे।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अफीम चित्तौड़गढ़ जिले के मेलाना निवासी प्रहलाद से खरीद कर जोधपुर ग्रामीण के शेरगढ़ तहसील निवासी कान सिंह और पन्नालाल को सप्लाई करने जा रहे थे। एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों अभियुक्तों को थाना बालेसर में गिरफ्तार कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/g6o8

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *