सिविल सर्जन ने बेंगाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण 

दिया अल्टीमेटम सुचारू रूप से करें संचालन : शिव प्रसाद मिश्रा

बेंगाबाद। सिविल सर्जन शिव प्रसाद मिश्रा ने मंगलवार को बेंगाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया ।औचक निरीक्षण के क्रम में अस्पताल से संबंधित कई जानकारियां ली। वहीं अस्पताल के कई रोस्टरों को खंगाला इस क्रम में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अस्पताल के अधिकारी और कर्मचारी जब तक आपसी समन्वय बनाकर काम नहीं करेंगे कार्य की प्रगति नहीं हो सकती है उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंगाबाद को जिस उद्देश्य से खोला गया है उसका लाभ आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है जो काफी दुखद की बात है। कहा की बीपीएचयू (ब्लॉक पब्लिक हेड यूनिट) इसमें सभी तरह की निशुल्क जांच होगी यह मशीन अस्पताल में लगाया जाएगा जिसके लिए कमरे की चयन कर रहे हैं इनके लगने से यहां के लोगों को किसी भी प्रकार की जांच कराने में काफी सुविधा होगी !हालांकि अस्पताल की लचर व्यवस्था को देख नाराजगी जताई और चिकित्सा प्रभारी को दिशा निर्देश देते हुए कहा गया कि प्रोटोकॉल के तहत सभी कार्यों को आगे बढ़ाएं ताकि अस्पताल सुचारू रूप से संचालन हो सके। कहा कि अस्पताल से संबंधित हर गतिविधि पर नजर रखें साथ ही अस्पताल के साफ-सफाई पर ध्यान दें।अस्पताल में आवश्यक उपकरण जो भी कमियां नजर आ रही है उसे दूर करने की अथक प्रयास की जाएगी। इसके पूर्व अस्पताल के लेबर रूम स्टोर रूम सहित सभी मरीज वाडों की जायजा लिया।।इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ महेश गुप्ता डॉ आशीष शेखर डॉ श्यामा कांत लेखापाल बिंदु कुमारी सहिया साथी अनीमा देवी किरण देवी सुमित्रा मंडल बीटीटी पम्मी कुमारी कौशल्या देवी सुनीता शर्मा सावित्री रानी वर्मा बीपीएम अरविंद कुमार के अलावे कई अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/t3gg

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *