देवघर। स्वास्थ्य विभाग के 2211 शीर्ष के कुल 86 कर्मचारियों का वेतन भुगतान फरवरी 2022 से बकाया था। झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के द्वारा लगातार आंदोलन और मुख्यमंत्री से मिलने के बाद विभाग के द्वारा देवघर सहित पूरे राज्य के 2211 शीर्ष के कर्मचारियों के वेतन के लिए आवंटन निर्गत किया गया। जिसके आधार पर सिविल सर्जन देवघर के सभी कर्मचारियों के सितम्बर तक के वेतन भुगतान हेतु आदेश जारी किया गया है! झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के द्वारा कहा गया है कि सितम्बर के बाद के वेतन भुगतान करने के लिए भी जल्द ही मांग पत्र जारी किया जाएगा इसके साथ ही 2211 शीर्ष के कर्मचारियों को 2210 शीर्ष में समायोजित करने की मांग जारी रहेगी। जरूरत पड़ा तो इसके लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा।