सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के समय दो समुदाय के बीच झड़प, दोनों पक्ष पर मामला दर्ज 

IMG-20230130-WA0064
मेहरमा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुड़नी गांव के रास्ते रविवार देर शाम सरस्वती मां की प्रतिमा विसर्जन के लिए हिंदू समुदाय के लोग गाजे बाजे के साथ झुंड में जा रहे थे। उसी के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग ने भीड़ पर पथराव कर दिया। जिसमें दो व्यक्ति को गंभीर चोट आई है। घटना के वक्त दोनों समुदाय ने तनाव का माहौल बन गया।अधिकारियों ने माहौल को भापते हुए वरिय अधिकारी को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर काफी संख्या में पुलिस बल के साथ तमाम अधिकारी पहुंचे। और लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद शांत कराया गया। इसकी जानकारी एसपी को दी गई सूचना पर जिले से काफी संख्या में पुलिस बल के साथ गांव में कैंप कराया गया और घटनास्थल का जायजा लेने महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर तिवारी, महागामा एसडीओ सौरभ भुवानिया, पुलिस निरीक्षक बलवीर सिंह समेत अन्य थाने की पुलिस पहुंची।इधर मामले को लेकर पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों पर मामला दर्ज किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटने में संलिप्त आरोपी में आधा दर्जन व्यक्ति को जेल भेजा जा चुका है। कई लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ चल रही है। इधर पुलिस गांव में कैंप कर रही है। इधर बताते चलें कि उक्त गांव में दोनों समुदाय के बीच काफी वर्षों से आपसी मतभेद चल रहा है जिसके कारण लगभग प्रत्येक त्यौहार में असामाजिक तत्वों के द्वारा शांति भंग की जाती है। हालांकि महागामा एसडीपीओ ने बताया कि इस बार की घटना में ऐसी कठोर कार्रवाई की जाएगी कि असामाजिक तत्व दोबारा नजर नहीं आएंगे ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/r1bb

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *