राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता/ गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों में 17 जून तक के जी से कक्षा 8 तक की कक्षाएँ रहेंगी बन्द

दुमका I झारखण्ड में अत्यधिक गर्मी पड़ने एवं लू को ध्यान में रखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में कक्षा के जी से कक्षा 8 तक 17 जून (दिन शनिवार ) तक बन्द रहेंगे एवं कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएँ आज (15 जून) से पूर्व की भाँति संचालित होगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड के सचिव के. रवि कुमार द्वारा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा/प्राथमिक शिक्षा/एम.डी.एम / जे. सी. ई., आर.टी. राज्य परियोजना निदेशक, जे.ई.पी.सी.तथा राज्य के सभी जिलों के डीसी सहित सभी क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक / जिला शिक्षा पदाधिकारी / जिला शिक्षा अधीक्षक को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित पत्र के आलोक में डीसी दुमका ने आदेश जारी किया है। इस अवधि में बच्चों की पढ़ाई में होनेवाली क्षति की भरपाई के संबंध में अलग से निर्णय लेते हुए संसूचित किया जायेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इस आशय की प्रतिलिपि जिले के सभी कोटि के सरकारी गैर सरकारी सहायता प्राप्त गैर सहायता प्राप्त (अल्पसख्यक सहित) सभी प्रारम्भिक / उच्च विद्यालय एवं निजी विद्यालय के प्रधानाध्यापक को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यार्थ प्रेषित कर दिया गया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/onyr

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *