कांड में शामिल दो नाबालिग गिरफ्तार
महागामा। शुक्रवार को महागामा अनुमंण्डल पुलिस कार्यालय में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर तिवारी के नेतृत्व में प्रेस वार्ता किया गया।जिसमें उन्होंने बताया दिनांक एक जनवरी 2023 के सुबह करीब 04:00 बजे रेफरल अस्पताल, महागामा में जवाहर नवोदय विद्यालय,ललमटिया के नवम कक्षा का छात्र अमन कुमार उम्र करीब 16 वर्ष पै० सुभाष यादव, साकिन- माधुरी ,थाना-पोड़ैयाहाट, जिला गोड्डा का शव होने की सूचना मिली, जिसको अन्त्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल, गोड्डा भेजा गया l इस संबंध में मृतक अमन कुमार के पिता सुभाष यादव द्वारा महागामा थाना काण्ड सं0-01/2018 – 9/ विरुद्ध अज्ञात दर्ज कराया गया।उक्त काण्ड के उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक, गोड्डा द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, महागामा के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० टीम का गठन किया गया, जिसको त्वरित कार्रवाई करते हुए काण्ड के उदभेदन करने का निर्देश दिया गया। एस०आई०टी० टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर काण्ड का उद्भेदन कर लिया गया तथा दो विधि विवादित किशोर को निरुद्ध किया गया, जिनके द्वारा अपने अपने स्वीकृति बयान में बताया गया कि मृतक अमन कुमार के द्वारा दिनांक 01.01.2023 को रात्रि करीब 01:30 बजे नवोदय विद्यालय के हॉस्टल के पीछे शराब के नशे में हो-हल्ला किया जा रहा था, जिसको इनलोगों द्वारा मना किया गया किन्तु नहीं माना तो उसको लप्पड़ थप्पड़ एवं लात-घुसा से मारपीट किया गया तथा उसके शरीर पर जार का पानी दिया गया और उसी जार से भी मारपीट किया गया, जिसके बाद उसकी स्थिति खराब होने लगी तो अस्पताल जाते समय उसकी मृत्यु हो गई।निरुद्ध – दो विधि विवादित किशोर (नाबालिग)
वही छापामारी दल में शामिल सदस्यों का नाम-
1. पु०अ०नि० मुकेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी, महागामा।
2. पु०अ०नि० राजेन्द्र यादव, महागामा थाना।
3. पु०अ०नि० गिरिधर गोपाल, ललमटिया थाना।
4. पु०अ०नि० मुकेश कुमार उपाध्याय, हनवारा थाना
6. तकनीकी शाखा, गोड्डा के कर्मी
6. महागामा थाना / ललमटिया थाना के सशस्त्र बल शामिल थे ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/vofu