मुजफ्फरपुर को सीएम नीतीश की मेगा सौगात, इथेनॉल प्लांट का किया उद्घाटन, कहा- सबसे बड़ा उत्पादक बनेगा बिहार

13a
13
13b
13c

मुजफ्फरपुर  I मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को मोतीपुर में जिले के पहले इथेनॉल प्लांट का उद्घाटन किया।इस दौरान उन्होने कहा कि बिहार आगे बढ़ रहा है। यह इथेनॉल प्लांट बिहार की तरक्की का प्रमाण है। हम लोग 2007 से बिहार में इथेनॉल उत्पादन के लिए प्रयासरत है। 

152 इथेनॉल प्लांट का भेजा है प्रस्ताव

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 2020 में केन्द्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद इथेनॉल नीति बनाई। केन्द्र सरकार को 152 इथेनॉल प्लांट के लिए प्रस्ताव भेजा। केन्द्र सरकार ने 17 प्लांट को मंजूरी दी है। मुज़फ्फरपुर में चार प्लांट खुलना है। मोतीपुर औद्योगिक क्षेत्र में 23 एकड़ भूमि पर 152 करोड़ रुपये से जिले की पहली इकाई खुल गई है। उन्होंने कहा कि बिहार आगे बढ़ रहा है। इसे तेज करने के लिए हम लोग बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग लम्बे समय से कर रहे है। लेकिन अभी तक मांग लंबित है। इस मौके पर बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, पूर्व मंत्री सैयद शहनवाज हुसैन, सांसद वीना देवी, एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह और कोमल सिंह ने भी अपनी बात रखी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/d66u

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *