सीएम की खतियानी जोहार यात्रा जनता के साथ घटिया मजाक : संजीव 

भाजपा नेता ने कहा, नियोजन नीति के नाम पर लोगों को सिर्फ ठगने का काम कर रही सरकार

IMG-20221216-WA0072

गोड्डा। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष  संजीव मिश्रा  ने कहा कि 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नियोजन नीति लागू किए जाने का खूबसूरत धोखा कम से कम लोगों को आभारी नहीं बनाते। सदन से पास करके उसकी प्रति अभी तक राज्यपाल को भी नहीं भेजी गई है
और उसकी बारात निकाल दी गई।  
भाजपा नेता श्री मिश्र ने सवालिया लहजे में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को स्थायी रुप से बेरोजगार बनाने वाले किस मुंह से नियोजन की बात कर रहे हैं। लाखों को नौकरी का चुनावी वादा कहां गया। उन्होंने कहा कि 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति और नियोजन नीति एवं आरक्षण नीति के नाम पर झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के लोगों को सिर्फ ठगने का काम किया है। जो काम राज्‍य सरकार खुद कर सकती थी, उसे बेवजह केंद्र के मत्‍थे मढ़ दिया। यह खतियानी यात्रा भ्रष्टाचार छुपाने की यात्रा है। श्री मिश्र ने कहा कि हेमंत सरकार के 34 माह का कार्यकाल  विफलता का कार्यकाल है। धोती साड़ी योजना में बड़ा घोटाला हुआ है। लाभुकों को जो धोती साड़ी मिल रहा है वह पोछा लगाने योग्य नहीं है। उन्होंने  कहा कि हेमंत सरकार हरा कार्ड बनाकर जनता को ठगने का कार्य कर रही है। हरा कार्ड पर आयुष्मान योजना समेत कई महत्वपूर्ण योजना का लाभ नहीं मिलता है। उन्होंने हरा कार्ड को अंत्योदय व पीएच कार्ड में परिवर्तन करने की भी मांग की। भाजपा नेता ने कहा कि बजट का मात्र अब तक 20.74 फीसदी खर्च हो पाया है। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार गरीबों के प्रति कितना चिंतित है?  उन्होंने कहा कि डीलर फर्जी लाभुकों का नाम चढ़ा कर अवैध राशन का उठाव कर रहे हैं। डीलर एवं अधिकारियों के मिलीभगत से राशन की चोरी हो रही है। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर लाभुक के ऊपर प्रशासनिक दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने जिले के दोनों कांग्रेसी विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसी विधायक भाषा की मर्यादा भूल गए हैं।  कांग्रेस विधायक के बौखलाहट से साफ जाहिर है कि कांग्रेस की जमीन खिसक गई है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/y2pt

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *