सीओ ने अतिक्रमण हटाने के लिये 15 दिनों का समय मुकर्रर किया

जामा अंचल कार्यालय में सोमवार को सरसाबाद पंचायत के महारो के आठ वादियों ने उपस्थित होकर अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल के समक्ष अतिक्रमण हटा लेने की बात कही। साथ ही सभी ने पुनः मापी कराने का अनुरोध किया। जिसपर सीओ ने आगामी 8 अप्रैल को पुनः मापी कराने की तिथि निर्धारित की है। उन्होंने बताया कि आगामी 8 अप्रैल को वादियों के समक्ष मापी कराकर दाग लगा दिया जायेगा। उसके पश्चात अतिक्रमण हटाने का आदेश पारित किया जायेगा। लेकिन जिन मामलों में वादी उपस्थित नहीं हुए उन मामलों में एकतरफा निर्णय लेते हुए अतिक्रमण हटाने का आदेश पारित कर दिया गया है। उन अतिक्रमण कारियों को 15 दिनों का समय मुकर्रर किया गया है ताकि वे खुद से अतिक्रमण हटा लें।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nz2w

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *