काठीकुंड/ गुरुवार तड़के सुबह काठीकुंड के सीओ अमर जॉन आइंद ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया. यह कार्रवाई काठीकुंड-शिकारीपाड़ा मुख्य मार्ग स्थित वन विभाग कार्यालय के समीप हुई. इस संबंध में साओ ने श्री आइंद ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त करते हुए अग्रसर कार्रवाई के लिये जिला खनन पदाधिकारी को पत्राचार कर दिया गया है. ट्रैक्टर प्रखंड के आमगाक्षी के छोटे नाम के व्यक्ति की बतायी जा रही है.