चितरा I एसपी माइंस चितरा कोलियरी स्थित कोलियरी औषधालय में डॉक्टर नहीं रहने के कारण गुरुवार को कोलियरी में कार्यरत कोल कर्मियों सहित स्थानीय लोगों में रोष देखा गया। चितरा कोलियरी के मजदूर यूनियन प्रतिनिधि सह कोल कर्मी कृष्णा प्रसाद सिंह, नवल किशोर राय, प्रसादी दास ,संजय राय, संजय शर्मा, संजीव शर्मा ,संदीप शंकर, बबलू राय, प्रकाश सिंह ,दिनेश महतो ,श्यामसुंदर तिवारी सहित श्याम बावरी, अविनाश रंजन ,अमित मिश्रा ने चितरा कोलियरी औषधालय में डॉक्टर नहीं रहने के कारण विरोध जताया। सभी ने चितरा कोलियरी प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताते हुए कहा कि एसपी माइंस चितरा कोलियरी में तीन पालियों में सैकड़ों कोल कर्मी और मजदूर खनन कार्य में लगे रहते हैं। कोलियरी में कार्यरत मजदूरों सहित आसपास के लोगों की स्वास्थ्य के देखभाल के लिए चितरा कोलियरी औषधालय में दो डॉक्टर कार्यरत हैं। एक डॉक्टर एल एन गगराई छुट्टी पर चले गए हैं वहीं दूसरे डॉक्टर विकास कुमार औषधालय नहीं आ रहे हैं । ऐसे में अगर कोलियरी में कार्यरत मजदूरों के साथ किसी तरह की घटना दुर्घटना होती है तो उसे बचाने वाला कोई नहीं होगा। साथ ही आगे कहा कि चितरा कोलियरी स्थित औषधालय में कई वर्षों से एक्स रे मशीन खराब है। पिछले साल अप्रैल माह से ही जीवन रक्षक दवाइयां कोलियरी औषधालय में नहीं है। और प्रबंधन लगातार इस मामले में टालमटोल कर रही है। आगे कहा कि अगर जल्द से जल्द कोलियरी औषधालय में एक्स-रे मशीन और दवाइयां सहित डॉक्टर चितरा कोलियरी प्रबंधन उपलब्ध नहीं कराती है तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा।
चितरा कोलियरी औषधालय में डॉक्टर नहीं रहने से कोल कर्मियों में रोष, जताया विरोध
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0o2w