शिव बारात के सफल संचालन को लेकर कमिटी गठित

समाजसेवी अभिषेक झा को शिवरात्रि महोत्सव समिति का अध्यक्ष बनाया गया 

डॉ. निशिकांत, समाजसेवी सुनील खवाड़े, पूर्व मेयर राज नारायण खवाड़े सहित कई नाम सेवायत में शामिल 

IMG_20230201_083712
IMG_20230201_083003
IMG_20230201_083845
IMG_20230201_084000
देवघर। शिवरात्रि महोत्सव समिति के द्वारा एक बैठक आयोजितकी गई। बैठक में समिति द्वारा शिवरात्रि के मौके पर निकाली जाने वाली शिव बारात के सफल संचालन को लेकर एक कमिटी का गठन किया गया। कमिटी का संरक्षक बाबा भोलेनाथ को बनाया गया। इसके अलावा सेवायत में डॉक्टर निशिकांत दुबे, पूर्व मेयर राजनारायण खवाड़े, समाजसेवी सुनील खवाड़े, शिवराज शर्मा, प्रदीप कौशिक, युधिष्ठिर राय, डॉ संजय कुमार का नाम शामिल हैं। जबकि अध्यक्ष समाजसेवी अभिषेक झा को बनाया गया है। उपाध्यक्ष के रूप में मार्कंडेय जेजवाड़े, देवता पांडे, गोपाल शर्मा, चंदन भारद्वाज, विजय प्रताप सनातन, दिवाकर गुप्ता का  मनोनयन किया गया। वही महामंत्री ताराचंद जैन व  बाबा बलियासे को बनाया गया है । संयुक्त महामंत्री राजकुमार शर्मा, मुकेश पाठक, पिंटू तिवारी, कोषाध्यक्ष शेषाद्री दुबे को बनाए गए। सहायक कोषाध्यक्ष हनुमान केशरी, उदय शंकर गोस्वामी, संजय भारद्वाज को बनाया गया। संगठन मंत्री राकेश नरौने उर्फ सुग्गा , अरविंद पंडित, पप्पू पंडित, उमाशंकर सिंह, मंटू नरौने, बबलू सिंह, विपिन मिश्रा, सचिव, अभय आनंद झा ।संयुक्त सचिव, संजय भारद्वाज, राजेश सिंह, गुड्डू बंका, बबलू पासवान, हरि किशोर सिंह, कार्यालय प्रभारी, अशोक फलारी, बुद्धन खवाड़े, रवि लाल नरौने,प्रिंस सिंघल, साहिल कुमार, स्मारिका प्रभारी, रामनंदन सिंह, राकेश कर्म्हे, संजीत मंडल, आर सी सिन्हा, जगदीश मुंदड़ा, पवन टमकोरिया, दीप नारायण दुबे को बनाया गया है। शिव बारात के संचालन के लिए व्यवस्था समिति का विस्तार किया जाएगा। इस बात की जानकारी अभिषेक आनंद झा ने दी ।
शिव बारात के सफल संचालन हेतु जिला के प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ संबंध स्थापित करने हेतु समन्वय समिति का गठन किया गया जिसमें कुल 6 सदस्यों को शामिल किया गया है समिति में शामिल सदस्यों में शिव बारात के संचालन को लेकर जिले के अधिकारियों से मिलकर समन्वय स्थापित करेंगे जिसमें ताराचंद जैन, राजकुमार शर्मा, मुकेश पाठक, रामकृष्ण जेजवाड़े, उर्फ बॉबी दा, अपूर्वानंद झा उर्फ कुकू झा, आशीष चरण दूारी है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/u1oy

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *