देवघर स्कूल ओलंपिक गेम्स के उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनेंगे कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलिस्ट : आशीष झा

5 से 7 जनवरी तक मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कुमैठा में सजेगा देवघर के खेल इतिहास का सबसे बड़ा मेला

खेलोगे कूदोगे बनोगे लाज़वाब', 'खेलेगा देवघर तो, खिलेगा देवघर'.. जैसे कई पंच लाइन को अपने अंदर समेटे देवघर खेल इतिहास का सबसे बड़ा व सबसे रोमांचक खेल समारोह होगा देवघर स्कूल ओलंपिक गेम्स 

जिले के कुल 40 विद्यालय के 1600 खिलाड़ी 10 कैटगरी के खेल में जीत-हार के लिए खेलेंगे

देवघर।  ‘खेलोगे कूदोगे बनोगे लाज़वाब’, ‘खेलेगा देवघर तो, खिलेगा देवघर’.. जैसे कई पंच लाइन को अपने अंदर समेटे देवघर खेल इतिहास का सबसे बड़ा व सबसे रोमांचक खेल समारोह का आयोजन आगामी पांच से सात जनवरी तक मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कुमैठा, देवघर में सुबह 9:30 से संध्या 4 बजे तक होने वाले का गवाह देवघर जिले के समस्त खेल प्रेम बनने वाले हैं। इस खेल महाकुंभ का नाम दिया गया है ‘देवघर स्कूल ओलंपिक गेम्स’, जिसमें देवघर जिले के कुल 40 विद्यालय के 1600 खिलाड़ी 10 कैटगरी के खेल में जीत-हार के लिए खेलेंगे। उक्त जानकारी जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव आशीष झा ने दी। श्री झा ने कहा कि आगामी गुरुवार 5 जनवरी से 7 जनवरी को देवघर के इतिहास में सबसे बड़ा खेल का आयोजन होने जा रहा है। इसमें देवघर के हरेक स्कूल का बच्चा क्लास एक से लेकर दसवीं क्लास के बच्चे को मौका दिया जा रहा है। इसके पीछे के मकसद को स्पष्ट करते हुए श्रीी झा ने कहा कि यही वो ऐज होता है जहां से खिलाड़ी अपलिफ्ट करते हैं और यहीं से हम लोग बच्चों को खेल में आगे लेकर जाएंगे। इसी सोो के साथ हम लोग इसे प्लेटफार्म देने का प्रयास कर रहे हैं। देवघर के इतिहास में यह फर्स्ट टाइम हो रहा है। लगभग 16 सौ बच्चे और 300 खेल अधिकारी इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। इसका नाम दिया है देवघर स्कूल ओलंपिक गेम्स, इसमें कुल 10 खेल खेले जा रहे हैं। और हम लोगों की कोशिश रहेगी जितने भी यहां पर सेक्रेट्रीज हैं डिफरेंसेस स्पोर्ट्स के सबको मैंने निर्देश दिया है कि आप खिलाड़ियों पर पैनी नजर बनाए रखेंगे। जो बच्चे बढ़िया परफॉर्मेंस कर सकेंगे उसको हम लोग निशुल्क अकैडमी में एडमिशन देंगे और उचित प्लेटफार्म देने का प्रयास करेंगे। 


कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलिस्ट बनेंगे अतिथि 
खिलाड़ियों के बीच में एक पॉजिटिव मैसेज जाये और मोटिवेशन मिले इसके लिए हम लोग जो भी झारखंड के खिलाड़ी थे और उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के बरकीधम में संपन्न हुआ, उसमें मेडलिस्ट रहे खिलाड़ियों को जैसे कि लवली चौबे, रूपा रानी तिर्की ये दोनों गोल्ड मेडल इंडिया के लिए लायी, वही दिनेश, चंदन और सुनील बहादुर तीनों इंडिया के लिए सिल्वर मेडल लेकर आए थे तो पांचो अतिथि देवघर स्कूल ओलंपिक गेम्स के उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाएंगे साथ ही हमारे झारखंड ओलंपिक संघ के जनरल सेक्रेटरी मधुकांत पाठक भी आ रहे हैं। जो इनके कोच भी रहे हैं और नीरज चोपड़ा जीत करके आए थे इंडिया के लिए मैडल ओलंपिक उनके मैनेजर वो भी आ रहे हैं इस कार्यक्रम में। 
योगा, ताइक्वांडो, रस्साकशी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, चेस, वॉलीबॉल, क्रिकेट, कबड्डी आदि खेल खेले जा रहे हैं और इसमें से सबसे ज्यादा स्कूल गोल्ड मेडल जीतेगी उसको हम लोग विनर ऑफ 2023 स्कूल चैंपियन का ट्रॉफी प्रदान करेंगे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3v7e

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *