जामा I जामा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में बैठक किया गया ।बैठक में प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। सभी पंचायत प्रभारियों को निर्माणाधीन आवास कार्य को तेजी से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। पंचायत सचिव व स्वयं सेवक को निर्देश दिया कि जो लाभुक आवास का राशि उठाकर कार्य में लापरवाही कर रहे हैं वैसे लाभुक को समझा बुझाकर अविलंब आवास को पूर्ण कराया जाय अन्यथा वैसे लाभुकों पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। पंचायत में खराब पड़े चापानल का मरम्मत करवाने का निर्देश पंचायत सचिव व मुखिया को दिया गया। मौके पर सीडीपीओ पुनम कुमारी टोपो, एस बी एम प्रखंड समन्वयक विकास मिश्रा, आशारोज हांसदा, सहायक अभियंता गुंजन राज, कनिय अभियंता विष्णु राज, पवन कुमार, रंजन हेम्ब्रम, अनिकेत गुपता, पंचायत सचिव अशोक मंडल, जगलाल राय सहित सभी पंचायतों के स्वयं सेवक मौजूद थे।