बोकारो I मानव संसाधन विकास केंद्र में अवेयरनेस ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑन “ डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एंड इंडस्ट्री-4.0“ का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन संयंत्र के विभिन्न विभागों के कुल 750 नए अधिशासियों के लिए आईआईटी, कानपुर के सहयोग से फरवरी माह से मई माह के बीच कुल 15 बैचो मे किया गया था. प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग तथा अन्य आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई.| समापन कार्यक्रम में अधिशासी निदेशक(संकार्य) बी के तिवारी, अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) राजन प्रसाद, मुख्य महाप्रबंधक (सी एवं ए) बी के सरतापे, मुख्य महाप्रबंधक (मा॰सं॰वि), मनीष जलोटा सहित प्रतिभागी उपस्थित थे. सर्वप्रथम बी के सरतापे ने सभी का स्वागत किया तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला तत्पश्चात आईआईटी, कानपुर के विशेषज्ञ नंदन मिश्रा ने एक प्रस्तुतीकरण के से सभी 15 बैचो के प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा इसके क्रियान्वयन की जानकारी दी. अपने संबोधन में बी के तिवारी ने कहा कि संयंत्र मे डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के क्रियान्वयन की अपार संभावनाएं है जिससे हम अपने प्रोसेस को सरल बना सकते है. राजन प्रसाद ने सभी प्रतिभागियो को अपने कार्यस्थल पर क्रियान्वित करने का आह्वान किया. कार्यक्रम का संचालन तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (मा॰सं॰वि), देवाश्री टोप्पों ने एवं संयोजन उप महाप्रबंधक (मा.सं.वि), ए एन सिंह ने किया.
बीएसएल में डिजिटल ट्रांस्फोर्मेशन एंड इंडस्ट्री-4.0“ आयोजित ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/fmsg