पाकुड़। प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम ने केंद्र सरकार पर आरोप लगते हुए कहा की प्रधानमंत्री मोदी के परम मित्र अडाणी को बचाने एवं सच्चाई को छुपाने की कवायद में पूरी तरह बौखला गई है। अडाणी मामले में राहुल गांधी जी के सवालों से प्रधानमंत्री बुरी तरह घबरा हुए हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महिलाओ द्वारा साझा किए गए अपने दर्द एवं समस्याओं के विषय में 45 दिनों बाद दिल्ली पुलिस द्वारा राहुल गांधी के घर जाकर पूछताछ की कारवाई मोदी सरकार की कायराना एवं तानाशाही रवैया को दर्शाता है।इस परिपेक्ष्य में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार सोमवार शाम मोदी सरकार एवं दिल्ली पुलिस द्वारा की गई शर्मनाक घटना के विरोध में केंद्रीय गृह मंत्री का पुतला दहन कर उनके विरोध में प्रदर्शन किया गया।मौके पर प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर नलिन मिश्रा, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष बेलाल शेख, लड्डू शेख, अली हुसैन, गैब्रियल हेंब्रम, मो सिराजुद्दीन, मातिउर रहमान, हबीबुर रहमान, अबू ताहिर, पियारूल इस्लाम, फिरोज अली, नसीम आलम, मिथुन मरांडी, अजमल शेख आदि मौजूद थे।
केंद्रीय गृहमंत्री का कांग्रेस ने किया पुतला दहन
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7ddw