कांग्रेस कमिटी के द्वारा मोदी सरकार के विरुद्ध टावर चौक में पुतला दहन किया

9

आज देवघर जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा मोदी सरकार के विरुद्ध टावर चौक स्थित पुतला दहन किया गया।जिसकी अगुवाई एनएसयूआई के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय अध्यक्ष रवि वर्मा ने किया।मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित देवघर नगर अध्यक्ष रवि केशरी ने कहा कि केंद्र सरकार मोदी जी के मित्र अडानी को बचाने एंव सच्चाई को छुपाने की कवायद में पूरी तरह बोखला गयी है अडानी मामले पर राहुल गाँधी के सवालों से प्रधानमंत्री मोदी जी बुरे तरह से घबराए हुए है भारत जोडो यात्रा के दौरान महिलाओं द्वारा साझा किए गए अपने दर्द एंव समस्याओं के विषय मे 45 दिनों बाद दिल्ली पुलिस द्वारा आदरणीय राहुल गांधी जी के घर जाकर पूछताछ की करवाई मोदी सरकार की कायराना एंव तानाशाही रवैया दर्शाता है।इसके उपरांत एनएसयूआई के एस.के.एम विश्वविद्यालय अध्यक्ष रवि वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार देश मे तानाशाही रैवैया अपनाए हुए है जो कि देश मे पहले कभी ऐसा नही हुआ है हम विपक्ष इसका पुरजोर विरोध करते है और हमे पूर्ण विश्वास है आने वाले आगामी लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ कांग्रेस पार्टी सरकार में आएगी।मौके पर कांग्रेस के नेता अश्विनी सिंह,कुमार बाबा,एनएसयूआई के विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष सैफ दानिश,मुख्तार अंसारी,आदर्श केशरी,सूरज सिंह,जयंत कुमार,हिमांशु कुमार,अनीश कुमार,आकाश,समीर,रोहित आदि दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/edpr

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *