जिला स्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे प्रदेश अध्यक्ष
देवघर i कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता दिनेश मंडल ने एक प्रेस रिलीज़ जारी कर पार्टी के आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया है कि 9 अप्रैल को प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर देवघर जिला स्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे।आगे कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के ऐतिहासिक सफलता के पश्चात तथा सदन में नरेंद्र मोदी एवं अडानी के बीच के संबंध पर प्रश्न पुछे जाने पर केन्द्र की मोदी सरकार और भाजपा पूरी तरह से घबरा ही नहीं डर भी गई है।नतीजतन राहुल गांधी को षड्यंत्र के तहत एक मामूली सी मानहानि का मुकदमा दर्ज कराकर सर्वाधिक दो सजा की सजा सुनाई गई।जिस पर तीव्र गति से कार्यवाही करते हुए सदन की सदस्यता समाप्त कराया गया एवं आवास को खाली करने का भी नोटिस जारी कर दी गई। इस तरह की कार्यवाही आजाद भारत में पहली बार देखने को मिल रहा है। सत्य बोलने वाले नेता का सदन में मुंह बंद कराने की इस घिनौनी राजनीति के खिलाफ कांग्रेस पार्टी पूरे देश में पुरी प्रखरता से विरोध दर्ज करने के लिए आंदोलन चला रही है। जय भारत सत्याग्रह आंदोलन तहत झारखंड प्रदेश में दो हजार किलोमीटर की यात्रा पर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय तथा प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अगुवाई में चल चुका है।जो 8 अप्रेल को देवघर पहूंचेगी और दुसरे दिन 9 अप्रैल को देवघर के आर.एन.बोस लाइब्रेरी में 10:00 बजे दिन जिला स्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगें।इस सम्मेलन में जिला में निवास कर रहे प्रदेश के पदाधिकारी और प्रदेश प्रतिनिधि के सदस्य,जिला, प्रखंड,नगर,मंडल, पंचायत व वार्ड स्तर के पदाधिकारी,सदस्य,कार्यकर्ता एवं समर्थकगण भाग लेंगें।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। जय भारत सत्याग्रह तहत संचालित सभी कार्यक्रमों की सफलता को लेकर जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश द्वारा सभी प्रखंड व नगर में दो-दो प्रभारी नियुक्त किया गया। जो अपने-अपने प्रखंड व नगर अध्यक्ष से समन्वय स्थापित कर अपने दायित्वों का निर्वह्न करेंगें। देवघर नगर के प्रभारी पंजाबी राउत एवं राजेश बर्नवाल, देवघर ग्रामीण के महेंद्र यादव एवं गणेश दास, मोहनपुर प्रखंड के किशोर ठाकुर एवं डॉ अनूप, सारवां प्रखंड के कुमार विनायक एवं राजीव कुमार, सोनारायठाढ़ी के राहुल राज एवं सौरभ कुमार दास, सारठ प्रखंड के भवेश भूषण एवं श्रीनाथ मरांडी, पालोजोरी के सुभाष मंडल एवं निजाबुल अंसारी,करों प्रखंड के इदरीस अंसारी एवं अनिल कुमार राव, मार्गोमुंडा के मो सदीक अंसारी उर्फ श्याम तथा पारस यादव, मधुपुर के संजय कुमार मिश्रा एवं धर्मेंद्र सिंह, देवीपुर के सुधीर देव एवं अर्जुन रावत को प्रभारी बनाया गया है।