कोडरमा। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख से रांची स्थित मंत्री आवास पर मुलाकात कर कोडरमा जिला के कृषि एवं सिंचाई संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री बादल पत्रलेख मंगलवार को अपने आवास पर विधानसभा सत्र में भाग लेने से पूर्व विभिन्न जिलों से आए नेताओं कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की जन समस्याओं से अवगत हो रहे थे। श्री सहाय ने बताया कि कोडरमा के लगभग सभी प्रखंड सूखाग्रस्त घोषित है जबकि मॉनसून के उपरांत वर्षा के जल को भविष्य में पटवन हेतु संग्रहित रखने के लिए आवश्यकतानुसार जलाशयों एवं चेकडैम की कमी है। माननीय मंत्री के आदेश पर जिले के लगभग सभी प्रखंड में चेक डैम एवं तालाब गहरीकरण का कार्य विभागीय स्तर से जारी है जबकि विभिन्न प्रखंड से आए तालाब गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य के आवेदन को मंत्री बादल पत्रलेख को सौंपा एवं कोडरमा जिला को इस मद में अतिरिक्त राशि निर्गत करने की प्रार्थना किया गया है। जिला वासियों के हित में माननीय मंत्री ने उचित पहल करने का विश्वास जताया है।
कांग्रेस प्रदेश सचिव ने कोडरमा जिला के कृषि एवं सिंचाई संबंधित विभिन्न समस्याओं से कृषि मंत्री को कराया अवगत
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xi6u