सड़क दुर्घटना में घायल पशुओं के लिए मंत्री से कांग्रेस प्रदेश सचिव ने किया हाइड्रोलिक पशु एंबुलेंस की मांग

1111

कोडरमा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव सह कोडरमा जिला 20 सूत्री कार्यानवन्य समिति सदस्य मनोज सहाय पिंकू ने झारखंड सरकार के लोकप्रिय कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री  बादल पत्रलेख से रांची स्थित उनके आवास पर उपस्थित होकर मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र के माध्यम से श्री सहाय ने बताया कि कोडरमा जिला रांची पटना मुख्य मार्ग पर अवस्थित है जहां आए दिन सड़क दुर्घटना में पशु घायल हो जाते हैं जबकि सघन पशु आबादी वाला जिला होने के कारण रोगी एवं घायल पशुओं को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पशु चिकित्सालय एवं गौशाला उठाकर पहुंचाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कोडरमा जिला पशुपालन विभाग को आमजन की सुविधा हेतु एक अदद हाइड्रोलिक पशु एंबुलेंस प्रदान किया जाए ताकि पीड़ित पशुओं को उचित सुविधा प्रदान किया जा सके। श्री सहाय ने जिला के औद्योगिक स्वावलंबी कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम पर आगामी 27 जून से 2 जुलाई 2023 के बीच कोडरमा आगमन का निमंत्रण पत्र सौंपकर कोडरमा जिला विशेष कर सतगावां प्रखंड वासियों के मनोबल बढ़ाने हेतु जिले का दौरा करने का प्रार्थना किया। माननीय मंत्री ने दोनों मांग पर सकारात्मक पहल करने की बात कही। मौके पर सतगावां कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद सिंह राजेंद्र मेहता उपस्थित हुए।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/r80i

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *