देवघर I कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोक सभा से सदस्यता समाप्त करने को लेकर देवघर जिला कांग्रेस द्वारा काला बिल्ला लगाकर नरेंद्र मोदी सरकार एवं भाजपा का पूरजोर विरोध दर्ज किया।कांग्रेसियों ने इसे काला दिवस के रूप में मनाते हुए पार्टी कार्यालय समक्ष जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश के अगुवाई में धरना प्रदर्शन भी किया।कार्यक्रम का अगुवाई करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी पर जो कार्यवाही हुई है यह लोकतंत्र के खिलाफ और सत्य को दबाने का कुत्सित प्रयास है। इनकी सदस्यता खत्म करने में केंद्र सरकार एवं लोकसभा अध्यक्ष ने इतनी तत्परता दिखाई है, अगर यह तत्परता देश के अन्य मामलों में दिखाती तो शायद देश की स्थिति आज इस कदर नहीं होती। बेरोजगारी,आसमान छुती महंगाई, बढ़ती गरीबी जैसे अन्य मुद्दों पर यह सरकार अपंग बनी हुई है। राहुल का संघर्ष को और निखार मिलेगा। हम इस कार्रवाई से डरेंगे नहीं और भी पुरी ताकत से लड़ेंगें।प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष मणी शंकर ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के लिए नरेंद्र मोदी एवं भाजपा की एक टीम ने पहले ही पटकथा लिख कर यह षड्यंत्र तैयार कर लिया था। जो सदन एवं बाहर में उनके नेता और सांसद बोलते फिर रहे थे। राहुल जी को सदन में सत्य बोलने पर रोक लगाने का स्थाई प्रयास किया गया है। एक सामान्य मामले को अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर यह ओछी कायराना हरकत की गई है। मोदी और भाजपा एक अकेला राहुल से इस कदर घबरा और डर गई है। लेकिन ये लोग राहुल गांधी की आवाज को नहीं दबा सकेंगें। पूरे देश के कांग्रेस जन डरो मत कार्यक्रम लेकर घर-घर तक पहुंचने का काम करेंगें। कांग्रेस नेता एवं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय ने कहा कि लोकतंत्र के इतिहास में यह पहली कुकृत्य किया गया है। इतिहास के पन्नों में आज का दिन काला दिवस के रूप में माना जाएगा। भारत जोड़ो यात्रा की सफलता तथा मोदी एवं उनके अदानी जैसे पूंजीपति मित्रों के द्वारा देश की परिसंपत्तियों एवं आम जनों के पैसे को लूटने पर,उनके बीच के संबंध पर सवाल उठाने के नतीजन यह सजा मिली है। इस कायराना हरकत से कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है। पहले ईडी सीबीआई उसके बाद 45 दिन के पश्चात भारत जोड़ो मामला लेकर राहुल जी के आवास पर पुलिसिया कार्यवाही यह दर्शाता है कि शहंशाह राहुल जी से काफी घबरा चुके हैं। आज उन्हें डराया जा रहा है। हम देश की आजादी के लिए लड़े हैं, हमने शहादत दी है। हम सजा से डरने वाले नहीं हैं। फिर से इस देश की लड़ाई को पूरी मुस्तैदी से लड़ेंगें। इतिहास में देखा जाए तो 23 मार्च के ही दिन हमारे देश के वीर सपूत भगत सिंह,सुखदेव एवं राजगुरु को फांसी पर लटकाने की सजा मिली थी। ठीक उसी तरह 23 मार्च को देश एवं देशवासियों के हित के लिए आवाज उठाने पर राहुल गांधी को यह सजा मिली है। यह देश संविधान से चलता है, तानाशाही और हिटलरशाही से नहीं। देश के हर नागरिक के साथ कांग्रेस के एक-एक सिपाही हर जुल्म का हिसाब देंगें। इस दौरान धरना पर प्रदेश सचिव राजेंद्र दास,नागेश्वर सिंह,मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल, सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार, जिला पदाधिकारी ज़ियाउल हसन,कृषणमोहन चौबे, कुमार विधायक,रवि गुप्ता,संजीव झा,नगर अध्यक्ष रवि केशरी,केदार दास,सुखदेव दूबे,मकसूद आलम, उपेन्द्र प्रसाद राय, प्रमिला देवी,मुन्नी हेम्ब्रम,गणेश दास,अनंत मिश्रा,विजयनाथ मिश्रा,वृजभूषण राम,राघवेन्द्र झा,बमशंकर यादव,मुजीब खान,सुभाष मंडल, सौरभ कुमार दास,सोसल मीडिया प्रभारी अमित पांडेय,प्रदीप नटराज, संजीव चौधरी,राजीव रंजन उर्फ गुलाब यादव,जय शंकर शरण,नरेश यादव,राजेश बर्नवाल,पंजाबी राउत,भवेश भूषण,हेमंत चौधरी,राहुल खवाड़े, डा अनुप,पीताम्बर यादव,रजआऊल मुस्तफा, सुरेन्द्र यादव,सोहेल अंसारी,नारायण यादव,संजीव दुबे,गंगाधर रज्जक,इसरार मिर्जा,मोहनानंद झा,धीरज झा,नवीन शर्मा,राहुल कुमार,नवभोपाल घोष, सुखवंत प्रधान, वशिष्ठ राणा,अक्षय के साथ एनएसयूआई के प्रमंडलीय अध्यक्ष रवि बर्मा, जिलाध्यक्ष मो नसीम,सैफ दानिश,अटल मिश्रा, पंचानन रवानी,अश्वनी कुमार आदि मौजूद थे।
जिला के कांग्रेसियों ने काला बिल्ला लगाकर केंद्र सरकार का किया विरोध
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/d89e