एसबीआई, एलआईसी के समर्थन में कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन

जरमुंडी एवं तालझारी में सोमवार को कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन

IMG-20230307-WA0004
बासुकीनाथ। भारतीय जीवन बीमा निगम एवं भारतीय स्टेट बैंक के समर्थन में सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की जरमुंडी प्रखंड इकाई एवं तालझारी इकाई के द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के स्थानीय शाखा कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया। जरमुंडी मुख्य बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि सत्यनारायण यादव द्वारा की गई। सत्यनारायण यादव ने केंद्र सरकार के द्वारा एसबीआई एवं एलआईसी जैसे सार्वजनिक संस्थाओं में दुरुपयोग को लेकर नाराजगी जताई। इस मौके पर कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारे लगाए गए। इस मौके पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रोहित रंजन, सूरज कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष प्रकाश यादव, विजय यादव सहित दर्जनों कांग्रेसी नेता मौजूद थे। इसके अलावा जरमुंडी प्रखंड के तालझारी बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा की शाखा के समक्ष कांग्रेस की तालझारी इकाई अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में भी धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर रोहित कुमार यादव, राजेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, लक्ष्मीकांत यादव, फारुख अंसारी, दिलदार अंसारी, अमरजीत यादव, जितेंद्र सिंह, नंदलाल यादव सहित दर्जनों अन्य मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/r9bn

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *