कांग्रेसियों ने एसबीआई और एलआईसी के समक्ष किया जोरदार प्रदर्शन

किया अडानी ग्रुप के खिलाफ जमकर नारेबाजी 

IMG-20230207-WA0006
देवघर। सोमवार को देवघर जिला कांग्रेस द्वारा देवघर के एसबीआई तथा एलआईसी शाखा के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का अगुवाई जिलाध्यक्ष प्रो.उदय प्रकाश कर रहे थे। इस दरमियान पार्टी के सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्ता झंडा बैनर के साथ कांग्रेस कार्यालय से निकले और बजरंगबली चौक स्थित एसबीआई के बाजार शाखा समक्ष जोरदार नारे के साथ विरोध प्रदर्शन किया। उसके पश्चात एलआईसी ऑफिस के समक्ष भी झंडा बैनर के साथ मार्च करते हुए पहुंचे एवं केंद्र सरकार तथा अडानी ग्रुप के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रो.उदय प्रकाश ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अडानी ग्रुप से सांठ-गांठ कर भारतवासियों के खून-पसीने की गाढ़ी कमाई को खतरे में डालने का आरोप लगाया है। आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी नियम कानून को ताक पर रख कर अडानी को पाल-पोस कर बड़ा किया।अब एलआइसी के माध्यम से अडानी ने जनता की जेब पर हाथ डाल दिया है। प्रधानमंत्री ने एलआइसी में अपनी जमा पूंजी लगाने वाले देश के 40 करोड़ निवेशकों का भविष्य खतरे में डाल दिया है। एलआइसी और एसबीआइ के हिस्से को प्रधानमंत्री ने देश के सबसे बड़े कॉरपोरेट फ्रॉड के आरोपी के हवाले कर दिया है। यही वजह है कि हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट पर केंद्र सरकार पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है । हिडनबर्ग ने अडानी पर 42 गुना ओवरवैल्यूड शेयर,डेब्ट फ्यूएलड बिजनेस और अडाणी परिवार के सदस्यों द्वारा कथित तौर पर मॉरीशस, यूएई और कैरेबियन द्वीप समूह जैसे टैक्स हेवन में बेनामी शेल कंपनियों के विशाल मायाजाल द्वारा अरबों रुपये के काले धन का खुलासा किया है। अडानी ग्रुप पर इंसाइडर ट्रेडिंग,स्टॉक मैनीपुलेशन जैसे गंभीर आरोप लगाये हैं। जिलाध्यक्ष श्री प्रकाश ने कहा कि चांग चुंग लिंग नाम के एक चीनी व्यापारी के साथ अडानी समूह के रिश्ते पर केंद्र सरकार परदा डाल रही है। बतौर अतिथि देवघर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष-सह-कांग्रेस नेता मुन्नम संजय ने कहा कि कांग्रेस अडानी पर लगे आरोपों की जांच सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की देख रेख में कराने की मांग करती है। हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट की विस्तार से जांच एक संयुक्त संसदीय समिति ( जेपीसी ) का गठन करके कराया जाना चाहिए। 
एलआईसी,एसबीआई एवं अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों के निवेश पर संसद में चर्चा कराई जाए एवं निवेशकों के पैसे की पूर्ण गारंटी दी जाए। 
केंद्र सरकार गौतम अडानी के पासपोर्ट को अविलंब जब्त करें।अन्यथा देश के अन्य भगोड़े पूंजीपतियों की तरह कभी भी देश छोड़कर भाग सकते हैं। 
प्रदर्शन में मुख्य रुप से प्रदेश सचिव राजेंद्र दास,नागेश्वर सिंह,मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल,सेवादल के अजय कुमार,नगर अध्यक्ष रवि केशरी, सोशल मीडिया प्रभारी अमित पांडेय,कुमार विनायक,मणीकांत यादव, स्वास्थ्य प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ अनूप कुमार,प्रमिला देवी,रवि गुप्ता,प्रखंड अध्यक्ष नरेश यादव,नैयाज अहमद,हेमंत चौधरी,महेंद्र यादव,गणेश दास,जय शंकर शरण,गुलाब यादव,आफताब आलम,नारायण यादव,कुमार बाबा,शाहबाज खान,अलाउद्दीन अंसारी,बिनोद यादव,सौरभ कुमार,मंडल अध्यक्ष महेंद्र यादव, नकुल दास,एनएसयूआई के संथाल परगना प्रमंडलीय अध्यक्ष रवि वर्मा,अश्विनी कुमार,अर्जुन राउत, राघवेंद्र झा,धर्मेन्द्र सिंह,नसीद हुसैन, मकशूद आलम,उपेंद्र प्रसाद राय, नजाबुल अंसारी,संजीव चौधरी, प्रदीप नटराज,अजीत पंडित,किशोर रवानी, राजीव चौधरी,मुस्लिम अंसारी,पंचू रवानी,सत्यनारायण,शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/4ume

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *