अनुबंध एएनएम जीएनएमकर्मचारी संघ  का धरना-प्रदर्शन जारी 

IMG-20230203-WA0043
देवघर। आज दिनांक 3 फरवरी 22 को अनुबंध एएनएम जीएनएमकर्मचारी संघ तथा पारा चिकित्सा कर्मचारी संघ के द्वारा सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष दिनांक 17 जनवरी 22: से आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आज भी जिलाध्यक्ष अलका कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई! आज के कार्यक्रम हेतु भोजन का प्रबंध जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह के द्वारा किया गया! झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र राज उपाध्यक्ष अरुण कापरी संयुक्त सचिव संजीव कुमार मिश्रा विष्णु कुमार निर्मल बेरा रवि रंजन राजेश यादव बबलू कुमार सहित दर्जनों नियमित कर्मचारियों ने उनका समर्थन किया वही बीपीएम नीरज कुमार भगत ने भी मंच पर आकर अनुबंध कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया आज के आंदोलन में विपिन कुमार उदय नारायण झा अमर ज्योति पुनीत कुमार यादव राज किशोर दास आशा देवी मंजू टूटू आरती कुमारी मंजू कुमारी मनीषा राज आभा कुमारी सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया कल के नियमित कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार कार्यक्रम को पूर्ण सफल होने के लिए झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के देवघर शाखा का आभार प्रकट किया गया और इस कार्यक्रम में सहयोग के लिए जिले के सभी चिकित्सा पदाधिकारी आयुष चिकित्सा पदाधिकारी सी एच ओ अन्य अनुबंध कर्मचारी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को कार्यक्रम की सहभागिता में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए धन्यवाद दिया गया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ds1p

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *