काठीकुंड/ स्वास्थ विभाग में कार्यरत अनुबंधकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातर चौथे दिन भी जारी हैं. ज्ञात हो कि,स्थायीकरण व अन्य मांगों को लेकर अनुबंधकर्मी हड़ताल पर चल रहे है. हड़ताल पर बैठे कर्मियों ने कहा कि,वर्तमान सरकार ने चुनाव के वक्त अनुबंकर्मियों को स्थायी करने का आश्वाशन दिया था,लेकिन तीन वर्ष बीतने के बाद भी सरकार हमारी सुध नहीं ले रही है. हड़ताल पर बैठे अनुबंधकर्मियों में बसंती बास्की,अनुपमा कुजुर,अनिता मुर्मू,लीना सोरेन,मोनिका बास्की,रेणुका हासदा,सुभाषिणी मुर्मूमुर्मू सहित अन्य मौजूद थे.