अनुबंध कर्मचारियों का हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी

आम आदमी पार्टी के प्रदेश स्तर के नेता उतरे हड़तालियों के समर्थन में 

IMG-20230121-WA0012
देवघर। स्वास्थ्य विभाग के अनुबंध कर्मचारियों का हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी रहा। सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष सदर अस्पताल सहित ब्लड बैंक यक्ष्मा केन्द्र एआरटी केन्द्र, सभी शहरी स्वास्थ्य केन्द्र सहित सभी स्वास्थ्य केन्द्र से विभिन्न पदों पर कार्यरत करीब दो सौ अनुबंध कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया! ए ग्रेड नर्स मंजू टुड्डू की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के खिलाफ नारा बुलंद होता रहा!
इस कार्यक्रम में झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राज्य उपाध्यक्ष अरूण कापरी जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र जिला सचिव अरूण प्रसाद यादव संयुक्त सचिव संजीव कुमार मिश्र, विभुति कुमार, विश्वनाथ बक्सी आलोक कुमार सोनी कुमारी ज्योति कुमारी ने मंच पर आकर हड़ताली कर्मचारियों का समर्थन किया! 
वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेश स्तर के नेता सहित जिलाध्यक्ष मुकेश तिवारी उपाध्यक्ष सौरभ राज सहित जिला स्तरीय नेताओं ने मंच पर आकर समर्थन किया और अपने स्तर से अनुबंध कर्मचारियों के समर्थन में आंदोलन चलाने की बात कही! आज चौथे दिन के हड़ताल में सदर अस्पताल के एसएनसीयु, एक्सरे जहाँ पूरी तरह बंद रहा वहीं सभी विभागों को कर्मचारियों की कमी से जुझना पड़ रहा है! उपाधीक्षक सदर अस्पताल देवघर ने पत्र लिख कर अनुबंध कर्मचारियों के हड़ताल में जाने के कारण सदर अस्पताल के सफल संचालन हेतु पच्चीस एएनएम की मांग सिविल सर्जन से की है! जिला यक्ष्मा केन्द्र मे बलगम जांच कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा, ब्लड बैंक के तीन लैब टेक्नीशियन के हड़ताल में जाने से बंद बैंक की सेवा पर बूरा असर पड़ा है! एआरटी सेंटर के लैब टेक्नीशियन फार्मासिस्ट के हड़ताल में जाने से एआरटी सेंटर के जांच और दवा वितरण का कार्य पूर्णतया बाधित रहा! सभी स्वास्थ्य केन्द्र मे प्रसव गृह जांच घर वैक्सीनेशन सहित सभी कार्यक्रम बाधित रहा सिविल सर्जन देवघर के द्वारा आपात बैठक बुलाकर समीक्षा की जा रही है! अनुबंध एएनएम जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अलका कुमारी और सचिव संगीता राजहंस के नेतृत्व में सभी कर्मचारी एकजुट होकर आंदोलनरत हैं! इनके अलावा विपिन कुमार ब्रह्मचारी अजय कुमार उदय नारायण झा प्रमोद पंडित मंतोष राउत, अमर ज्योति प्रज्ञा कुमारी बुद्धिनाथ झा पुनित कुमार यादव राजकिशोर दास मीना मुर्मू,मंजीत कुमार, राजेश पांडेय, निरंजन कुमार, त्रिवेणी कुमार इंडियन, तापस घोष, राजकुमार सिन्हा, देशराज कुमार, आरती कुमारी, बबिता कुमारी रीना कुमारी जुली कुमारी रानी कुमारी मनीषा राज शोभा कुमारी पूनम कुमारी रीना साहा सूचिता निभा सलिता सीता सहित करीब दो सौ कर्मचारियों ने हिस्सा लिया!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/4f82

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *