सनकी पुत्र ने शराब के नशे में कुल्हाड़ी से काटकर की मां की हत्या

हत्या करने के बाद कुल्हाड़ी लहराते हुए घूमता रहा हत्यारा पुत्र

1

गिरिडीह। गिरिडीह जिले में पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पालगंज में  निर्दयी पुत्र ने माँ को कुल्हाड़ी से काट हत्या कर दिया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक प्रदीप साव ने अपनी माँ की हत्या कर दी।वहीं ग्रामीणों की सूचना पर उसका दूसरा पुत्र घर पहुंचा और जख्मी माँ को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल ले गया। चिकित्सको ने बीती रात को ही माँ मीणा देवी को मृत घोषित कर दिया। आरोपी पुत्र प्रदीप साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार,पालगंज निवासी मदन साव के बड़े बेटे प्रदीप शराबी और सनकी है। रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे किसी बात को लेकर उसका अपनी माँ के साथ विवाद हुआ था। वह उस समय भी नशे में था। बात बढ़ी तो पचास वर्षीय माँ मीणा देवी के सिर व कंधे पर उसने कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। मीना देवी की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के समय घर में दोनों माँ और बेटे के अलावा कोई नही था। हत्या के बाद कुल्हाड़ी लहराते हुए वह गांव में घूमने लगा। गांववालों ने इसकी पूरी जानकारी मीना देवी के दूसरे बेटे को दी,जो तुरंत मौके पर पहुंचकर अपनी माँ को अस्‍पताल ले गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।आज मंगलवार सुबह थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ सहित अन्य लोग पहुंचे और कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ की जा रही थी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/dpxd

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *