एयरबैग की वजह से बची क्रेटा सवार लोगों की जान

सडक की जर्जर स्थिति बनी दुर्घटना का कारण

7

टाटीझरिया (हजारीबाग) I थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होलंग के समीप एनएच-522 पर शनिवार रात करीब दो बजे सड़क हादसा हुआ। जर्जर सडक के कारण यहां क्रेटा कार (जेएच 02 बीएफ 7362) अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। गनीमत रही कि कार के एयर बैग समय पर खुल गए थे, जिसकी वजह से कार चला रहे युवक और साथ में सवार दो अन्य लोगों को कम चोटें आई। मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग निवासी तीन लोग कार में सवार होकर हजारीबाग से विष्णुगढ़ की ओर जा रहे थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होलंग के समीप जर्जर सडक के कारण तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सडक के किनारे जा गिरी। दुर्घटना हुई कार को देख राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना टाटीझरिया पुलिस को दी। दुर्घटना में चोटिल लोगों का प्राथमिक उपचार और कार का रेस्क्यू किया गया। हजारीबाग से बगोदर जर्जर सडक के कारण आए दिन सडक दुर्घटना हो रही है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/65g5

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *