देवघर। मुख्यमंत्री के खतियानी जोहार यात्रा के तहत आर मित्रा स्कूल में आयोजित सभा में महागठबंधन ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। गठबंधन के सभी नेताओं ने खतियानी जोहार यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सोरेन के खतियानी जोहार यात्रा की तारीफ की और कहा कि जिस सपने के साथ झारखंड का गठन किया गया था, उसे पूरा करने की दिशा में 1932 के खतियान को लागू कर सरकार ने उसकी नींव रखी है।
पूरी मजबूती के साथ काम कर रही गठबंधन सरकार
इस मौके पर अल्पसंख्यक, पर्यटन, कल्याण व खेलकूद विभाग मंत्री हफिजुल हसन ने कहा कि आज का दिन गर्व का दिन है। जिस विश्वास से सरकार का गठन हुआ है उस पर खरा उतरने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार जनता के हित में काम कर रही है। गठबंधन की सरकार पूरी मजबूती के साथ काम कर रही है और उम्मीद है कि इसी तरह आगे भी मजबूत रहेगी। सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने खतियानी जोहार यात्रा को लेकर कहा कि जिस सपने को लेकर झारखंड का गठन हुआ था, उसे पूरा करने की दिशा में 1932 के खतियान को लागू कर सरकार ने उसकी नींव रखी है। स्थानीय लोगों को उनका हक और सम्मान देने का काम हेमंत सरकार ने किया है। श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि इस यात्रा में लोगों का उत्साह देखने लायक है। हेमंत सरकार से पहले की सरकारों में गरीबों के उत्थान के लिए कोई काम नहीं हुआ। सरकार ने लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए निशुल्क निबंधन की योजना बनाई। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। यहां के स्थानीय लोगों को सरकार रोजगार में प्राथमिकता दे रही है।राजमहल विधायक विजय हांसदा ने कहा कि आज का दिन यहां के लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन है। सरकार जनता के हित में काम कर रही है। उन्होंने जनता से आग्रह है कि वह इस सरकार के हाथ को मजबूत करें ताकि जनता के हित में सरकार ने जो लक्ष्य रखा है उसे पूरा किया जा सके।प्रदेश के सम्पूर्ण विकास के लिए कर रहे काम
पोडैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि राज्य गठन के 22 वर्ष में पहली बार यहां के गरीब, मजदूर, आदिवासियों को एहसास हुआ है कि उनकी सरकार बनी है। वर्तमान सरकार के बनते ही आम लोगों के हित को ध्यान में रखकर काम किया जाने लगा। ये देश का पहला राज्य है जहां बिना किसी भेदभाव के 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को पेंशन दिया जा रहा है। सरकार ने अब तक प्रदेश के संपूर्ण विकास के लिए कार्य किया है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/l4kt